CM Yogi expressed grief

राज्यसभा सांसद के निधन पर सीएम ने जताया शोक

390 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे (Hardwar Dubey) का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शोक जताया। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि माननीय राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरद्वार दुबे का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ऊं शांति!

गौरतलब है कि हरद्वार दुबे (Hardwar Dubey) संघ के पुराने कार्यकर्ता का भी दायित्व संभाल चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक चुने गए थे। श्री दुबे कल्याण सिंह शासन में वित्त राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

2020 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके अलावा हरद्वार दुबे (Hardwar Dubey) भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी कई पदों पर रह चुके थे।

Related Post

भाजपा ने जारी किया वादों से भरा घोषणा पत्र,छात्राओं को स्कूटी,हर साल 10 लाख रोजगार का भी वादा

Posted by - November 17, 2018 0
भोपाल।भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो घोषणा पत्र जारी किए हैं-‘समृद्ध मध्यप्रदेश दृष्टि पत्र’ और दूसरा ‘नारी शक्ति…
CM Yogi

लघु एवं सीमांत किसानों को सस्ती दर पर सरलता से मिले ऋण: मुख्यमंत्री

Posted by - May 19, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों की आय में वृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण…
3rd Ground Breaking Ceremony

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सीएम योगी का फैसला, अब रिटायरमेंट के 3 दिन बाद…

Posted by - April 29, 2022 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) अपने दूसरे कार्यकाल में ताबड़तोड़ फैसलें ले रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी (CM…