CM Yogi expressed grief

पूर्व विधायक के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

372 0

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व विधायक नारायण उर्फ ‘भुलई भाई’ के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

किसी भी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन पैसे की कमी से बाधित नहीं होने दिया जाएगा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने पोस्ट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों तथा समर्थकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारायण उर्फ ‘भुलई भाई’ भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे और उन्होंने अपने जीवनकाल में पार्टी के प्रति अत्यधिक समर्पण और निष्ठा दिखाई थी। उनके निधन से भाजपा ने अपने एक कर्मठ और लोकप्रिय नेता को खो दिया है।

Related Post

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाल के पिता को लगाया गले, सिंगर को दी श्रद्धांजलि

Posted by - June 7, 2022 0
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewal) के परिजनों से मुलाकात करने मानसा के…
Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: अयोध्या में वर्ल्ड-क्लास मंदिर संग्रहालय, खिलाड़ियों को ड्यूटी मान्यता

Posted by - December 2, 2025 0
लखनऊ : योगी सरकार (Yogi Government) ने अयोध्या को विश्व स्तर पर एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में…