CM Yogi

पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी’दादा’ का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

191 0

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व वाराणसी के शहर दक्षिणी से कई बार विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी (दादा) का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उनके निधन पर शोक जताया है।

‘दादा’ का निधन भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी जी (दादा) का निधन अत्यंत दुःखद और भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें प्रभु श्रीराम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने 10 दिन पहले अस्पताल पहुंचकर लिया था हालचाल

पूर्व मंत्री श्यामदेव राय चौधरी काफी दिनों से बीमार थे। उन्हें 5 नवम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देव दीपावली के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 16 नवंबर को काशी के ओरियाना अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक का हालचाल जाना था।

Related Post

जेएनयू छात्रों पर हमला

जेएनयू छात्रों पर हमला हिन्दू रक्षा दल ने किया,राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का दावा

Posted by - January 7, 2020 0
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी ((जेएनयू) में रविवार को हुई मारपीट मामले की जिम्मेदारी लेकर हिन्दू रक्षा दल ने ली है।…
Maha Kumbh

सनातन के ध्वज वाहक अखाड़ों में नारी सशक्तीकरण का साक्षी बन रहा है प्रयागराज महाकुम्भ

Posted by - January 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर। सनातन की शक्ति है महाकुम्भ (Maha Kumbh) का श्रृंगार कहे जाने वाले 13 अखाड़े। महाकुम्भ के मौनी अमावस्या…
CM Dhami

सीएम धामी ने स्टूडेंट्स और एनसीसी कैडेट्स के साथ किया संवाद

Posted by - June 11, 2023 0
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने रविवार को उत्तरकाशी स्थित लो.नि.वि. निरीक्षण भवन परिसर में अयोजित कार्यक्रम में…

जिस नेता ने कांग्रेस के खिलाफ ज्यादा ट्वीट किए, प्रोमोशन उसी का- खेड़ा

Posted by - July 7, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाएगा, इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा पर…