CM Yogi expressed grief

शारदा सिन्हा जी ने अनेक लोकभाषाओं व संस्कृति की सेवा की: सीएम योगी

398 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकगायिका, पद्म भूषण शारदा सिन्हा (Sharda Sinha)  के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’पर पोस्ट कर उनके निधन को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

सीएम (CM Yogi) ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लिखा कि प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

शारदा जी ने लोकभाषाओं को राष्ट्रीय पटल पर दिलाया सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया।

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का निधन, छठ व्रत के पहले दिन ली अंतिम सांस

सीएम योगी (CM Yogi)  ने लिखा-प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Related Post

CM Yogi

प्रयागराज के लिए आतिथ्य सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करने का अवसर है महाकुम्भः सीएम योगी

Posted by - December 23, 2024 0
महाकुम्भनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों की समीक्षा के दौरान पत्रकारों…
cm yogi

स्व. कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में रखी विकास और सुशासन की नींव- सीएम योगी

Posted by - August 21, 2025 0
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की चौथी पुण्यतिथि पर…
cm yogi

भारत की रक्षा जरूरतों के साथ ही रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

Posted by - May 9, 2025 0
लखनऊ : पाकिस्तान के साथ मौजूदा संबंधों को देखते हुए भारत अपनी हर आवश्यक रक्षा जरूरतों को पूरा कर रहा…
Sambit Patra

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, लोगों से मां-बेटे की जोड़ी…

Posted by - June 14, 2022 0
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड मामले पर…