CM Yogi

सीएम योगी ने बलरामपुर सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

426 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बलरामपुर जिले में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि उतरौला मार्ग पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में मूलरूप से देवरिया जनपद के रहने वाले सोनू शाह (28), सुजावती (25), रवि शाह (18), खुशी (13), रुचिका (06) और दिव्यांशु (04) की मौत हो गई थी। ये सभी शुक्रवार को अपने निजी निवास स्थान उत्तराखंड के लालकुआं से अपने पैतृक गांव देवरिया के चकरहवा के लिए निकले थे।

Related Post

AK Sharma

सिद्धार्थनगर में आए निवेश को धरातल पर उतारने के लिए एके शर्मा ने की बैठक

Posted by - February 16, 2023 0
सिद्धार्थनगर /लखनऊ। प्रदेश के  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)   की…
UP CM Yogi roared in Siwan, Bihar

सिवान में गरजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी, राजनीति इस्लाम पर किया कठोर हमला

Posted by - October 31, 2025 0
सिवान। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिहार के सिवान विधानसभा क्षेत्र में भारी जनसमूह को संबोधित…
cm yogi

प्रदेश के सभी जिलों में बाबा साहब अंबेडकर के नाम से बनेगा छात्रावास- सीएम योगी

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विपक्ष को संविधान…