cm yogi

71 हजार युवाओं को मिली जॉब तो सीएम योगी ने पीएम का जताया आभार

401 0

लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को पूरे देश में 71 हजार युवाओं को पीएम रोजगार मेले (PM Rojgar Mela) के माध्यम से ऑनलाइन नियुक्त पत्र (Appointment Letter) वितरित किए। उत्तर प्रदेश के भी कई जनपदों में रोजगार मेले का आयोजन किया गया और सैकड़ों छात्रों को नियुक्ति पत्र का उपहार मिला। पीएम मोदी (PM Modi) की इस पहल पर सीएम योगी (CM Yogi) ने भी उनका आभार जताया है।

45 स्थानों पर रोज़गार मेले का किया गया आयोजन

सीएम योगी (CM Yogi) अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘आदरणीय पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में नए-नए अवसरों का सृजन कर युवाओं को राष्ट्र की विकास-यात्रा से सतत जोड़ा जा रहा है। उसी कड़ी में नव-चयनित 71 हजार से अधिक युवाओं को आज राष्ट्रीय रोजगार मेला के माध्यम से नियुक्ति-पत्र मिलने पर ढेरों बधाई! आभार प्रधानमंत्री जी!’

उल्लेखनीय है कि देशभर में 45 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें यूपी के लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और गोरखपुर में भी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

योगी के नाम और सरकार के काम से हर सीट पर बढ़े भाजपा के वोट

इन नियुक्ति पत्रों को बांटने के लिए लखनऊ में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन इरानी , वाराणसी में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय , मुरादाबाद में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा,आगरा में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, डॉ. संजीव कुमार बालियान और गोरखपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय कुमार मौजूद रहे।

Related Post

cm yogi

योगीराज में पारदर्शिता से मिलने वाली नौकरियों से चमक रहा युवाओं का भविष्य

Posted by - February 25, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की देन है कि नौकरियां सिर्फ और सिर्फ पात्रता तथा पारदर्शिता…
झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव: बीजेपी के संकल्प पत्र में बीपीएल परिवार को नौकरी समेत ये वादा

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का संकल्प…
RANDEEP SURJEWALA

अहंकारी शासकों के पत्थर दिली का सबूत है अंतिम संस्कारों का अंतहीन सिलसिला: सुरजेवाला

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा है। कोरोना संक्रमितों से हालात बद से बदतर होते जा रहे…