CM Yogi

सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

537 0

लखनऊ: मां भारती के अमर सपूत, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mookerjee) की आज 23 जून को पुण्यतिथि है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) , उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि, ”देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है।”

सीएम योगी (CM Yogi) ने मां भारती के अमर सपूत, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि दी। डॉ. मुखर्जी जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता-अखंडता हेतु समर्पित रहा।

पीएम मोदी ने वाणिज्य भवन का किया उद्घाटन, पोर्टल NIRYAT किया लॉन्च

सीएम योगी ने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति और देश की एकता-अखंडता व सुरक्षा के साथ उनकी खिलवाड़ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ आवाज दी थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि ‘एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे, और इसके लिए उन्होंने स्वयं को बलिदान किया।

1 जुलाई से नए श्रम कानून: काम के घंटे, वेतन, पीएफ, छुट्टी में अहम बदलाव

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Posted by - December 25, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की…
AK Sharma

प्रचण्ड गर्मी और लू के दौरान अप्रत्याशित विद्युत कटौती, ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं: एके शर्मा

Posted by - June 16, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने प्रचण्ड गर्मी और लू के दौरान प्रदेश…
Swami Satyamitrananda Giri

राष्ट्र चेतना और सनातन संस्कृति पर संतों व शीर्ष नेतृत्व का मंथन

Posted by - February 6, 2026 0
हरिद्वार | हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज…