CM Yogi did Rudrabhishek in Gorakhnath temple

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना की

412 0

गोरखपुर। महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) के दिन गोरक्षनगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने आवास में ही रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। ट्वीट कर मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने बताया कि रुद्राभिषेक करके उन्होंने महादेव से विश्व कल्याण की कामना की।

बता दें कि सुबह मुख्यमंत्री  (CM Yogi) की दिनचर्या परंपरागत रही। आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया।

हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। आधा घंटा गोशाला में गायों के साथ गुजारने के बाद उन्होंने पालतू कुत्ते गुल्लू को बिस्किट खिलाने के साथ ही उसे दुलारा-पुचकारा। उसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे। वहां आचार्यगण पहले से तैयारी के साथ बैठे थे।

वह जनता दरबार में न जाकर सीधे ऊपर गए और कक्ष के पास स्थापित शक्ति पीठ पर लोक कल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। दुर्गा शक्ति पीठ के पास लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक किया।

मंदिर के 11 आचार्य अरविंद त्रिपाठी व आचार्य रामानुज के नेतृत्व में मंत्रोच्चार करने के लिए बैठे थे। मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक शुरू किया गया। रुद्राभिषेक के लिए दूध, आम्र रस, गन्ने का रस के अलावा अन्य कई फलों का रस रखा गया था। सुबह सात 7 बजे से  9 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद हवन किया गया।

Related Post

AK Sharma

फाल्ट होने पर शीघ्र ठीक किया जाए, टेढ़े पोल व झूलते तारों को ठीक करें: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 10, 2024 0
लखनऊ। यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय निकाय निदेशालय में बिजली महकमें के आला अफसरों के…
संजय राउत

संजय राउत बोले- हमारी आवाज दबाने के लिए राज्यसभा में शिवसेना की सीटें बदली

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यसभा में सीट बदले जाने पर बुधवार को नाराजगी जाहिर की है। इस…