CM Yogi did 'Janta Darshan' in Kashi

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील

139 0

वाराणसी: काशीवासियों के लिए शनिवार की सुबह नई आशा और विश्वास की रही, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सर्किट हाउस में ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने यहां हर फरियादी की समस्याएं सुनीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुए ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में 100 से अधिक फरियादी पहुंचे। मुख्यमंत्री सभी के पास गए, उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकों की सेवा, सुरक्षा व सम्मान ही सरकार का ध्येय है। प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।

हर पीड़ित के पास पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Yogi) 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को ‘जनता दर्शन’ किया। जानकारी होते ही फरियादी सुबह ही सर्किट हाउस पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने लगभग 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी और प्रार्थना पत्र लिया। मुख्यमंत्री ने आयुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी समेत आलाधिकारियों को समस्या के त्वरित निस्तारण कराने और पीड़ितों से फ़ीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया।

सीवर कनेक्शन, सड़क, राजस्व, पुलिस आदि से जुड़े मामले आए

‘जनता दर्शन’ में पहुंचे दिव्यांग फरियादी ने नेत्रहीनों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी और एक कलाकार ने प्रदर्शनी लगाने के लिए उचित दर पर हॉल की मांग की। जनता दर्शन में सीवर कनेक्शन, कच्ची सड़कों के पक्का करने, जमीन और चक रोड से सम्बंधित मामले भी आए। राजस्व से संबंधित शिकायतें भी पहुंचीं। चंदौली से आए फरियादी ने मुआवजा न मिलने की शिकायत की। पुलिस से जुड़ीं शिकायतें भी लेकर लोग यहां पहुंचे। एक निजी स्कूल के मृतक शिक्षक की पत्नी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की।

सीएम (CM Yogi) ने दिया निर्देश- जनता का फीडबैक भी लें अधिकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि नागरिकों की सेवा, सुरक्षा व सम्मान ही सरकार का ध्येय है। प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने सभी अधिकारियों को समस्याओं पर कार्रवाई करते हुए त्वरित निस्तारण करने और फरियादियों का फीडबैक लेने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में सरकार के मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक-पुलिस के आलाधिकारी भी उपस्थित रहे।

बच्चों का भी पूछा हाल, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामना

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने पीड़ितों के साथ आए बच्चों से भी मिले। सीएम ने उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। सीएम ने पूछा कि स्कूल जाते हो या नहीं, पढ़ाई कैसी चल रही है। मन लगाकर पढ़ाई करना। सीएम ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की भी शुभकामनाएं दीं।

Related Post

JP Nadda

धारा 370 हटने का मतलब, अब जम्मू में भी एससी को मिलेगा आरक्षण: जेपी नड्डा

Posted by - March 7, 2024 0
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित वर्ग के राष्ट्रीय अधिवेशन में बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा…
CM Yogi

भीषण गर्मी के बीच सीएम योगी ने दिए हर जिले में पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश

Posted by - June 7, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश में लगातार गर्मी (Summer) का प्रकोप जारी है। पारा 40-42 डिग्री के पार है जिसको संज्ञान में लेते…
PM Vishwakarma scheme

‘पीएम विश्वकर्मा’ के लाभार्थियों का कौशल भी निखारेगी योगी सरकार

Posted by - September 13, 2023 0
लखनऊ। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना पीएम विश्वकर्मा (PM Vishwakarma)  को उत्तर प्रदेश में वृहद स्तर पर लागू किए जाने…
CM Yogi

पिछली सरकारों ने ऑटो ट्रेक्टर लिमिटेड को किया बंद, हम इंडस्ट्रियल पार्क बना रहे: सीएम योगी

Posted by - May 1, 2023 0
प्रतापगढ़। आंवले के जरिये लोगों की सेहत सुधारने वाले प्रतापगढ़ के विकास को भाई-बहन की जोड़ी और बुआ-बबुआ की पार्टियों…