CM Yogi

विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है ये बजट: योगी

332 0

लखनऊ। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला केंद्रीय बजट 2024 (Union Budget) केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में बजट पेश कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी आम बजट 2024-25, 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है।

उन्होंने कहा कि आम बजट 2024-25 (Budget) ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की पावन भावना, विकास की असीम संभावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि है।

सीएम योगी​ (CM Yogi) ने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दृष्टि और वंचित को वंचना से मुक्त कराने का रोडमैप है।

सावन मास में बाबा भक्तों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए : योगी आदित्यनाथ

श्री योगी (CM Yogi)ने कहा कि मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्राविधानों की घोषणा स्वागत योग्य है। ‘नए भारत’ को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और विश्व का ग्रोथ इंजन बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का हार्दिक अभिनंदन।

Related Post

The saint said- CM is our guardian

संत बोले- सीएम हैं हमारे अभिभावक, सब मिलकर भव्य और दिव्य महाकुम्भ को उतारेंगे धरातल पर

Posted by - December 7, 2024 0
प्रयागराज । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) की तैयारियों की समीक्षा करने प्रयागराज पहुंचे।…
PM Kisan Samman

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

Posted by - March 12, 2026 0
लखनऊ: मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान…
Nitin Gadkari

बंगाल चुनाव पर बोले गडकरी, जनता चाहती है ‘परिवर्तन’, हम बदलेंगे तस्वीर

Posted by - March 15, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां जोरों पर हैं। चुनावी मैदान में भाजपा के कई दिग्गज…
CM Yogi

हीट वेव को लेकर राहत कार्यों में लाएं तेजी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी

Posted by - June 1, 2024 0
लखनऊ : प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के एक्शन में आते ही अधिकारियों…