CM Yogi congratulated President Draupadi on her birthday

सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई

427 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम योगी (CM Yogi) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि नारी सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर मा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके आरोग्यपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 में ओडिशा में हुआ था। उन्होंने शिक्षिका के रूप में करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे राजनीति में आ गईं। उन्होंने वर्ष 2000 से 2004 तक ओडिशा सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर कार्य किया था। 2000 से 2009 तक वो ओडिशा विधानसभा सदस्य के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

अपने कर्मों की सजा भुगत रहा है पाकिस्तान: सीएम योगी

इसके बाद वर्ष 2015 से 2021 तक वो झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

उन्हें राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने पार्षद से लेकर राष्ट्रपति पद तक का सफर तय किया है।

Related Post

…तो प्रियंका गांधी यमुना में भी लगाएंगी डुबकी, संतों से लेंगी आशीर्वाद

Posted by - February 19, 2021 0
मथुरा।  प्रयागराज की तर्ज पर श्रीकृष्ण की नगरी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यमुना में डुबकी लगाएंगी।…
Priyanka-Gandhi

UP के मथुरा में प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत

Posted by - February 23, 2021 0
मथुरा। जिलें में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) आज नए कृषि कानूनों के विरोध में हुंकार भरेंगी। प्रियंका…
Atal Bhujal Yojana

नहीं प्यासा रहेगा गांव : अटल भूजल योजना से यूपी में जल संरक्षण की नयी क्रांति

Posted by - January 26, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल संकट से निपटने की दिशा में पिछले पौने नौ वर्षों में योगी आदित्यनाथ सरकार ने…