CM Yogi congratulated PM Modi on his birthday

सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

471 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक हैंडल के साथ साथ कई समाचार पत्रों में लेख के माध्यम से पीएम मोदी के देश के लिए किए गए कार्यों, उनके विजन और समर्पण की प्रशंसा की।

अपनी पोस्ट में सीएम योगी (CM Yogi) ने लिखा, ‘मां भारती के परम उपासक, ‘नए भारत’ के शिल्पकार, ‘विकसित भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रति संकल्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!’विकसित भारत’ के निर्माण के लिए आपका समर्पण और विजन अतुलनीय है। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो, आपका यशस्वी नेतृत्व हम सभी को प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना है।’

अपनी पोस्ट के साथ ही सीएम ने पीएम को समर्पित एक टेंपलेट भी साझा किया जिसमे उन्होंने पीएम के मार्गदर्शन में देश भर में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, गरीब कल्याण, सुरक्षा, शासन-प्रशासन जैसे क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों और कीर्तिमानों के लिए पीएम मोदी को श्रेय दिया।

Related Post

Job Fair

योगी 2.0 में रोजगार मेले के माध्यम से 1.72 लाख युवाओं को मिला रोजगार

Posted by - March 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने अपने दूसरे कार्यकाल में रोजगार…
Maha Kumbh

महाकुम्भ के कुशल प्रबंधन को नासिक कुम्भ में किया जाएगा लागू, 20 सदस्यीय टीम करेगी अध्ययन

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने अपने उत्कृष्ट प्रबंधन से देश और दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की…
VidyaGyan Residential Schools

विद्याज्ञान आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक कार्यक्रमों का संचालन कर…