Aditya-L1

‘Aditya-L1’ की लॉन्चिंग पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- अब सूर्य भी बनेगा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति का साक्षी

470 0

लखनऊ। भारत का पहला सोलर मिशन ‘ Aditya-L1’ शनिवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। भारतीय स्पेस मिशन की इस ऐतिहासिक सफलता पर सीएम योगी (CM Yogi) ने इसरो सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक करार दिया। साथ ही सीएम योगी ने इस मिशन की पूर्ण सफलता की कामना भी की।

140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का नया सूर्य

सीएम योगी (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज ‘नए भारत’ की सामर्थ्य का प्रतीक PSLV-C57/Aditya-L1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का ‘नया सूर्य’ बने इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं। चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति का साक्षी बनेगा। इसरो सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई।’

सूर्य को निहारेगा Aditya

उल्लेखनीय है कि भारत के वैज्ञानिकों ने शनिवार को सूरज के राज पता करने ‘ Aditya-L1’ को भेजा है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से देश के पहले सोलर मिशन को लॉन्च किया गया। एक घंटे से ज्‍यादा की यात्रा के बाद इसे निर्धारित कक्षा में स्‍थापित किया गया। अगले लगभग चार महीनों में करीब 15 लाख किलोमीटर की यात्रा कर यह L1 पॉइंट तक पहुंचेगा।

किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने देगी सरकार: सीएम योगी

सूर्य से कई करोड़ किलोमीटर दूर रहते हुए ‘ Aditya’ उसे लगातार निहारेगा। सूर्य के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) को उम्मीद है कि चंद्रयान-3 की तरह Aditya-L1 मिशन भी अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब होगा।

Related Post

CM Yogi

हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को जल्द से जल्द मिले गुनाहों की सजा: सीएम योगी

Posted by - November 24, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गृह विभाग को हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को कोर्ट में प्रभावी पैरवी…
योगी आदित्यनाथ

एनआरसी मुद्दे पर एकजुटता का प्रदर्शन कर, सरदार पटेल को दें सच्ची श्रद्धांजलि: योगी

Posted by - December 15, 2019 0
लखनऊ। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीपीओ पार्क स्थित…
Pharma

उत्तर प्रदेश को फार्मा हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, UPSIDA और IIT-BHU के बीच हुआ महत्त्वपूर्ण समझौता

Posted by - April 9, 2025 0
वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में भी देश का अग्रणी राज्य बनने की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रहा…