CM Yogi

मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी: सीएम योगी

420 0

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voter Day) की बधाई देने के साथ ही सभी से शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी करार दिया।

अपने एक्स हैंडल पर सीएम योगी (CM Yogi) ने लिखा, “सभी सम्मानित मतदातागणों एवं प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की हार्दिक बधाई, पहली बार मतदाता बने सभी युवा साथियों का अभिनंदन। मतदान हमारा कर्तव्य होने के साथ ही अधिकार भी है। आइए, अपने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी व मजबूत बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें।”

नए मतदाताओं को पीएम के विचार सुनने के लिए किया प्रेरित

सीएम योगी (CM Yogi) ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर नए मतदाताओं को लेकर की गई अपील को आगे बढ़ाते हुए सभी से नवमतदाता सम्मेलन से जुड़ने का आग्रह किया।

उन्होंने (CM Yogi)लिखा, “मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है…मेरी आप सभी नव मतदाताओं से विनम्र अपील है कि अधिकाधिक संख्या में इस महत्वपूर्ण सम्मेलन से जुड़कर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनें एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। जय हिंद।”

सीएम योगी का सख्त निर्देश, गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्वेष फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

उल्लेखनीय है की गुरुवार को पीएम मोदी ने नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवाओं को वोटर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।

Related Post

delhi high court

दिल्‍ली हिंसा : हाईकोर्ट जज की दो टूक- कोर्ट में रहते दूसरा 1984 नहीं होने देंगे

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसा पर दिल्‍ली हाईकोर्ट ने बेहद तल्‍ख टिप्‍पणी…
Roshan Jacob

बच्चों की पढ़ाई और प्राथमिक विद्यालयों में सुविधाओं पर दिया जाये ध्यान: रोशन जैकब

Posted by - July 7, 2022 0
लखनऊ: मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Roshan Jacob) ने आज प्राथमिक विद्यालय की गुणवत्ता देखने को लेकर औचक निरीक्षण किया और…
CM Yogi

प्रदेश में माफिया का हाल किसी से छिपा नहीं, सपा माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टी : योगी

Posted by - May 15, 2024 0
महोबा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सबसे अधिक बुंदेलखंड…