cm yogi

सीएम योगी ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

421 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

शुक्रवार रात यहां जारी एक शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परम्परा और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।

महाशिवरात्रि पर गोरखपुर में रूद्राभिषेक करेंगे मुख्यमंत्री (CM Yogi)

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) शनिवार को प्रातःकाल 7ः00 बजे गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर के प्रमुख शिव मंदिर का भ्रमण भी करेंगे। गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक के बाद पूर्वाह्न 11 बजे से वह क्रमशः अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर, राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर तथा गिरधरगंज स्थित महादेव झारखंडी मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन पूजन करेंगे।

Related Post

Power Supply

बढ़ेगी यूपी की विद्युत आपूर्ति, जल्द शुरू होगी 660 मेगावाट की एक इकाई

Posted by - June 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में विद्युत उपलब्धता (Power Supply) बढ़ाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं को जल्द पूर्ण…
Yogi Cabinet

Yogi Cabinet: हाईटेंशन लाइनों पर बड़ा फैसला: अब टावर के नीचे दोगुना मुआवजा, किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ

Posted by - May 4, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार ने बिजली की हाईटेंशन लाइनों (765, 400, 220 और 132 केवी) से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत…
AK Sharma

2047 से पहले ही उत्तर प्रदेश वह मार्ग प्रदर्शित करेगा जो भारत के सपने को कर सकेगा साकार: एके शर्मा

Posted by - November 29, 2025 0
लखनऊ: राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश के लिए एक व्यापक और प्रेरणादायक विज़न प्रस्तुत…