CM Yogi

झूठ व लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत कर रहे चुनाव परिणामः सीएम योगी

175 0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली विधानसभा और उप्र के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम झूठ एवं लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष से जो सेवा, सुरक्षा, सुशासन और लोककल्याणकारी कार्य निरंतर चल रहे हैं, यह उनकी विजय है। दिल्ली में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हृद्य से बधाई देता हूं।

ढाई दशक बाद दिल्ली में कमल खिलाने के लिए अभिनंदन

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि ढाई दशक के बाद दिल्ली में कमल खिलाने के लिए प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रणनीतिकार गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से अभिनंदन करता हूं। दिल्ली में झूठ व लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा है। अब हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वासी भी विकास, सुशासन और लोककल्याण योजनाओं का सही लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे।

Related Post

Yogi

राजस्व विभाग में पारदर्शिता बढ़ाएगी योगी सरकार की इंटीग्रेटेड प्रणाली

Posted by - May 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और राजस्व विभाग के कामकाज में…
Mukesh Ambani

यूपी के हर कोने में होगा 5G, युवाओं को देंगे एक लाख नौकरी: मुकेश अंबानी

Posted by - February 10, 2023 0
लखनऊ। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) उत्तर प्रदेश में अगले चार साल में 5जी सेवाएं शुरू करने, खुदरा और नए ऊर्जा…

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 27 मई से पहले होंगे,चुनाव आयोग ने लगाई मुहर

Posted by - May 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव 27 मई से पहले कराने का फैसला…

योगेंद्र का यूपी सरकार पर निशाना, कहा- जो लोगों को बांटे वो योगी नहीं बल्कि देशद्रोही

Posted by - September 6, 2021 0
मोदी सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानून के विरोध में मुजफ्फरनगर में विशाल किसान पंचायत हुई जहां लाखों की संख्या…

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले- मैंने ओबामा से कहा था कि मोदी को ‘सेकुलरिज्म’ याद दिलाएं

Posted by - July 5, 2021 0
वर्ल्ड बैंक के पूर्व चीफ इकनॉमिस्ट और भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रोफेसर कौशिक बसु ने एक बड़ा…