CM Yogi changed his bio, added- 'Modi ka Pariwar'

सीएम योगी ने एक्स पर बदला अपना बायो, जोड़ा- ‘मोदी का परिवार’

427 0

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में अपने एक्स (पहले ट्विटर) के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है। पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इंडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है। इसके बाद पीएम के समर्थन में देशभर के शीर्षस्तर के बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ (Modi ka Pariwar) लिख दिया है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी अपने एक्स हैंडल पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ (Modi ka Pariwar)  लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के नेता लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है।

143 करोड़ से 913 स्कूलों और 348 आंगनवाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत

इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पीएम के समर्थन में अपने एक्स हैंडल के बायो में ‘मोदी का परिवार’ (Modi ka Pariwar)  जोड़ लिया है। इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री के ‘चौकीदार’ वाले नारे के बाद देशभर के बीजेपी नेताओं यहां तक कि आम जनता ने भी अपने नाम के आगे ‘मैं भी चौकीदार’ जोड़ लिया था।

Related Post

सपा करेगी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली को लेकर 15 से तहसील में प्रदर्शन

Posted by - July 10, 2021 0
लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निदेर्शानुसार 15 जुलाई को ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा…

UP Budget: योगी सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस, गुणवत्तापूर्ण और इनोवेटिव स्टडीज के लिए उठाए कदम

Posted by - February 5, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने 2024-25 में प्रदेश का सबसे बड़ा बजट (Budget) प्रस्तुत करते हुए प्रदेश की शिक्षा…
gayatri prasad prajapati

गायत्री ने रिश्तेदारों के नाम खरीदी थीं संपत्तियां, ED को मिले पुख्ता सबूत

Posted by - February 23, 2021 0
लखनऊ। खनन घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prasad Prajapati) के खिलाफ जांच में ईडी को पुख्ता…
CM

अस्‍पतालों में जारी अलर्ट, सीएम ने कोविड नियमों के सख्‍ती से अनुपालन के दिए निर्देश

Posted by - April 23, 2022 0
लखनऊ: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण (Corona infection) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया…
Lakhimpur Case

लखीमपुर: दो बहनों की हत्या के अभियुक्त 24 घंटों के अंदर पहुंचे सलाखों के पीछे

Posted by - September 15, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है और लखीमपुर खीरी (Lakhimpur) मामले में…