CM Yogi

सीएम योगी ने 125वीं बार बाबा विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी

259 0

वाराणसी। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में 125वीं बार दर्शन पूजन किया। इसके पूर्व उन्होंने काशी कोतवाल कालभैरव के मंदिर में भी दर्शन पूजन कर आरती उतारी।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूजन कर लोककल्याण की कामना की। वह बाबा विश्वनाथ व बाबा कालभैरव के दरबार में 125 बार दर्शन करने वाले इकलौते मुख्यमंत्री हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रावण मास में बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल काल भैरव का दूसरी बार दर्शन-पूजन किया। इसके पहले सीएम ने श्रावण मास के पहले सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदियोगी के दर्शन किए थे।

मुख्यमंत्री ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने बाबा के गर्भगृह में जाकर पोडशोपचार पूजन कर लोककल्याण की कामना की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की भी विधि विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया।

Related Post

CM Yogi

कोरोना महामारी के बावजूद मुरादाबाद का एक्सपोर्ट 10 हजार करोड़ के पार: सीएम योगी

Posted by - September 3, 2022 0
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को मुरादाबाद मंडल का दौरा करने पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में मंडलीय…
11,500 artists got a platform to perform in Maha Kumbh

लोक कला और लोक कलाकारों के लिए प्रयागराज महाकुम्भ ने प्रदान की संजीवनी

Posted by - March 16, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आस्था और आध्यात्म के साथ देश की समृद्ध संस्कृति के विविध रंगों की त्रिवेणी…

पीएम मोदी ने लांच किया जल जीवन मिशन एप, कहा- लोग बदले अपनी आदतें, पानी बचाने के प्रयास जरूरी

Posted by - October 2, 2021 0
नई दिल्ली। महात्मा गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जल जीवन मिशन एप को लांच किया।…
Lalji Prasad Nirmal

सपा का यह चरित्र पूरी तरह दलित विरोधीः डॉ लालजी प्रसाद निर्मल

Posted by - October 9, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल (Lalji…
Mission Shakti

महिलाओं और बच्चियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं सीएम योगी

Posted by - May 3, 2025 0
लखनऊ:  योगी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को समर्पित “मिशन शक्ति” (Mission Shakti) अभियान ने नया इतिहास…