CM Yogi

विकास की स्पीड बढ़ाने के लिए भाजपा को जिताएं: सीएम योगी

339 0

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 2017 के पहले विशेष दल के लोगों के हाथों में तमंचे होते थे। उस समय के सत्ताधारी लोग प्रदेश के गरीबों को लूटने की छूट देते थे। आज युवाओं के हाथों में तमंचे नहीं हैं। आज उन्हें टैबलेट और लैपटॉप दिए जा रहे हैं। यह नया उप्र है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के विकास की स्पीड को तीन गुना करने के लिए स्थानीय स्तर पर भी भाजपा की सरकार बनाएं। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि अब सिद्धार्थनगर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में इस जनपद ने प्रगति की है। सब लोग देख रहे हैं कि यहां का काला नमक चावल देश और दुनिया में अलग छाप छोड़ रहा है। आप सब देख सकते हैं कि 2014 के पहले भारत की वैश्विक स्तर पर क्या स्थिति थी। विकास के कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित थे।

Nikay Chunav: सीएम योगी बने अपने बूथ के पहले वोटर

आज भारत वैश्विक स्तर पर ताकतवर देश के रूप में उभरा है। दुनिया में कहीं भी संकट हो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संकटमोचक के रूप में सामने होते हैं। एक तरफ विकास के कार्य और दूसरी तरफ गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गरीबों को शौचालय, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा, फ्री में राशन और कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए भारत ने वैक्सीन बनाई। सबको वैक्सीन लगाई गयी। आज दुनिया सोच रही है कि भारत यह सब कैसे कर ले रहा है। भारत में यह सब कैसे हो रहा है। कोई सोचता था कि 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन मिलेगा।

भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार यह सब कर रही है। कोई सोचता था कि सिद्धार्थनगर में चमचमाती सड़कें होंगी, मेडिकल कॉलेज होगा ? लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब यहीं इलाज होगा। 40 वर्ष में जो कार्य नहीं हो पाया, उसे पांच साल में हमारी सरकार ने करके दिखाया। इस क्षेत्र की बीमारी से निजात मिल गयी। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मंच से सभी उम्मीदवारों का नाम लिया और जनता से उन्हें जिताने की अपील की।

Related Post

CM Yogi

बुलंदशहर से पीएम देंगे हजारों करोड़ की सौगात, सीएम ने परखी तैयारियां

Posted by - January 24, 2024 0
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को बुलंदशहर दौरे पर आ रहे हैं, इसको लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी…
CM Yogi

सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति की ली जानकारी, अफसरों को दिए निर्देश

Posted by - August 19, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को अयोध्या दौरे पर थे। धर्मनगरी पहुँचकर मुख्यमंत्री योगी ने निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर…

अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ आइपीएस तबादला

Posted by - February 28, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सूबे की कानून-व्यस्था की समीक्षा करने के बाद रविवार को एक आईपीएस सहित 28 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें वाराणसी के एसपी सुरक्षा भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ कमिश्नरेट से दो एडीसीपी का भी तबादला किया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा के पद पर तैनात आइपीएस अफसर आदित्य लग्हे को वाराणसी में ही एएसपी क्राइम के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही राजेश कुमार सोनकर को एएसपी क्राइम आगरा से एएसपी देवरिया, डॉ. अरविंद कुमार को एएसपी क्राइम अलीगढ़ से एएसपी कन्नौज, दयाराम को एएसपी अमेठी से एएसपी चंदौली, रामसेवक गौतम एएसपी उत्तरी बाराबंकी से एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर, प्रेमचंद एएसपी चंदौली को एएसपी एसआईटी लखनऊ, राजेश कुमार तृतीय एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद को एएसपी सिटी सहारनपुर, अवधेश सिंह एएसपी जालौन को एएसपी उत्तरी बाराबंकी, विनोद कुमार एएसपी कन्नौज को एएसपी सोनभद्र, सुरेश चंद्र रावत एडीसीपी उत्तरी लखनऊ को एएसपी सिद्धार्थनगर, अखिलेश नारायण सिंह एएसपी उत्तरी मेरठ को एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, ओम प्रकाश सिंह सेकेंड एएसपी सोनभद्र को एएसपी शामली, अरुण कुमार दीक्षित पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस एएसपी नक्सल वाराणसी को एएसपी एडीजी वाराणसी जोन कार्यालय, मायाराम वर्मा एएसपी सद्धार्थनगर को एएसपी क्राइम आगरा, विनीत भटनागर एएसपी क्राइम सहारनपुर को एएसपी सिटी मेरठ, विनोद कुमार पाण्डेय एएसपी उन्नाव को एएसपी अमेठी, श्रवण कुमार सिंह एएसपी ट्रैफिक वाराणसी को एडीसीपी उत्तरी लखनऊ, आशुतोष शुक्ला एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर को डिप्टी कमाडेंट पीएसी बरेली, रामयश सिंह एएसपी देवरिया को डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज, राकेश कुमार सिंह डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज को एएसपी जालौन, शशि शेखर सिंह एएसपी डायल 112 को एएसपी उन्नाव, दिनेश कुमार पुरी एडीसीपी लखनऊ को एएसपी ट्रैफिक वाराणसी, प्रज्ञा मिश्रा एएसपी सीबीसीआईडी बरेली को एएसपी मध्यांचल बिजली, जेपी सिंह एएसपी डीजीपी मुख्यालय को एएसपी एटीएस लखनऊ, आलोक शर्मा एएसपी एटीएस को एएसपी सर्तकता अधिष्ठान, दिनेश यादव एएसपी एटीएस को एएससी एटीसी सीतापुर तथा अजय सिंह एएसपी क्राइम को एएसपी सिक्योरिटी वाराणसी के पद पर तैनाती मिली है।
CM Yogi

जीएसटी रिफॉर्म से यूपी के व्यापारियों और ग्राहकों को हुआ सबसे अधिक लाभ : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 24, 2025 0
लखनऊ। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से लागू हुए ‘नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म’ (GST Reform) ने बाजार में नई ऊर्जा…