CM Yogi

हनुमंत धाम मंदिर में CM योगी ने की पूजा, मंदिर का किया शिलान्यास

543 0

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के क्लार्क अवध के पीछे गोमती नदी के तट पर देवरहा घाट के पास बने हनुमंत धाम में आज बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए और हनुमंत धाम मंदिर का शिलान्यास किया। इस मंदिर में प्रभु राम के अनन्य भक्त हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति है।

हनुमंत धाम मंदिर के शिलान्यास के दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा- हमारे देव स्थल श्रद्धा का केंद्र बिंदु तो होते ही हैं, यह भारत की आस्था के भी प्रतीक हैं साथ ही राष्ट्रीय एकात्मता के स्थल भी हैं। धर्म के मार्ग पर राजनीति कभी बाधक नहीं बन सकती। वह उसके संवर्धन व संरक्षण में अपना योगदान दे सकती है। करीब 400 वर्ष पुराने इस आश्रम में हनुमान जी के ऐतिहासिक मंदिर के साथ ही दो प्रतिमाएं होंगी। एक की स्थापना हो चुकी है। दूसरी का निर्माण कार्य शिलान्यास के बाद शुरू होगा।

IND vs ENG 1st T20I: भारतीय टीम कल लेगी टेस्ट की हार का बदला

उन्होंने बताया कि, हमारे देव मंदिर लोक कल्याण के माध्यम हैं। हमें इसे निरंतर उसी पथ पर चलना होगा। मंदिरों में आने वाला व्यक्ति भगवान की पूजा भी करते हैं और बिना उसकी जाति, भाषा पूछे उसे प्रसाद देते है। इससे कोई भी भूखा नहीं रहेगा। आदि गंगा गोमती के किनारे बनने वाले इस नए पर्यटन स्थल पर हनुमत वाटिका जहां भक्ति का एहसास कराएगी तो मंदिर परिसर में स्थापित सवा लाख हनुमान जी के प्रतीक श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचेंगे।

सिख रीति-रिवाज से CM भगवंत मान कल करेंगे दूसरी शादी

 

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के एक बड़े प्रयास को मिली बड़ी सफलता, उप्र बनेगा संपूर्ण रूप से विद्युतीकृत राज्य

Posted by - March 8, 2024 0
लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर हो रहे फैलाव एवं विकास के कारण ग्रामीण क्षेत्र के कुछ मजरे व आवास, जो…
CM Yogi

बाढ़ के साथ-साथ जलभराव के निदान के लिए हों ठोस प्रयास: सीएम योगी

Posted by - July 10, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तेज बारिश…
Rakesh Tikait

किसान आंदोलन तेज, भाकियू ने ट्रैक्टर रैली का किया शुभारंभ

Posted by - March 6, 2021 0
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में किसान संयुक्त मोर्चा ने शनिवार को रामराज से ट्रैक्टर मार्च का शुभारंभ किया। शनिवार…