CM Yogi

यूपी के बाबा ने गुजरात में ताबड़तोड़ 22 रैली और 3 रोड शो कर भाजपा के लिए मांगा वोट

448 0

अहमदाबाद/खेड़ा/आणंद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शनिवार को गुजरात में 3 चुनावी जनसभा की। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां 182 सीटों पर दो चरणों में मतदान की घोषणा हुई थी। प्रथम चरण की 89 सीटों पर 1 दिसंबर को चुनाव हो गया। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को है। शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा। यहां योगी आदित्यनाथ की मांग सबसे अधिक रही।

उन्होंने 7 दिन में ताबड़तोड़ 22 जनसभा और 3 रोड शो किये। आखिरी दिन उन्होंने अहमदाबाद की धोलका, खेड़ा की महुघा और आणंद जिले की खंभात सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। भाजपा के विकासपरक नीति की बात की तो कांग्रेस के परिवारवाद और आम आदमी पार्टी की नीतियों की बखिया उधेड़ दी। योगी के जोश का गुजरात के लोगों ने सिर झुकाकर अभिवादन किया।

पहले चरण के रुझान में ही भाजपा काफी बड़े अंतर से आ रही

शनिवार को योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की पहली जनसभा धोलका में हुई। यहां किरीट सिंह डाभी के पक्ष में उन्होंने गणपति बाप्पा मोरिया की जयकार से रैली का आगाज किया। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के रुझान से पता चल रहा कि भाजपा काफी बड़े अंतर से आ रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस और आप समृद्धि में बाधक है, इन्हें हाशिए पर डाल दीजिए। लोकतन्त्र में यह अधिकार आपके पास है।

वहीं भाजपा के कार्यों की चर्चा कर कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण बुलेट ट्रेन की रफ्तार से विकास होता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हो रही है। 20 वर्ष पहले गुजरात में व्यापार कठिन था पर सीएम मोदी के नेतृत्व में सब सरल-सहज हो गया। जिसके लिए हिंदुओं पर गोली चली, 500 वर्षों से जिसका इंतजार था, आस्था के राम मंदिर का निर्माण भी पीएम ने प्रारंभ करा दिया। अगले वर्ष के अंत तक मंदिर बन जाएगा। सीएम ने कहा कि यूपी में बुलडोजर अब सिर्फ सड़क नहीं बनाता, माफिया का सीना भी रौंदता है।

2002 के बाद गुजरात में कोई कर्फ्यू नहीं लगा

खेड़ा की महुघा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह महिधा को योगी आदित्यनाथ ने सबसे उपयुक्त बताया। उन्होंने गुजराती में जय श्रीराम से अभिवादन कर स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। बोले कि गुजरात की धरती विपरीत परिस्थितियों में देश को चलाने का सामर्थ्य रखती है। 2002 के बाद गुजरात में न कर्फ्यू लगा और न ही दंगा हुआ। गुजरात विकास के मॉडल पर चल रहा है, जबकि कांग्रेस व आप सुरक्षा में बैरियर हैं। तंज कसते हुए उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने पीएम किसान सम्मान निधि क्यों नहीं दी, गरीबों को मकान, शौचालय, आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य बीमा का लाभ क्यों नहीं दिया, जबकि इस बार यहां भाजपा सरकार स्वास्थ्य बीमा 5 से बढ़ाकर 10 लाख करेगी।

यूपी का जिक्र कर सीएम ने कहा कि वहां हर दूसरे दिन बड़े दंगे होते थे पर अब नहीं होते। हम लोगों ने दंगाइयों की फोटो चस्पा कर दी। उनकी संपत्ति कब्जे में ले ली और सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर बुलडोजर चलाकर आमजन को राहत दी।

गुजरात सम्मान व देश को स्वाभिमान के साथ चलना सिखाता है

आणंद के खंभात से महेश कुमार रावल (मयूर) के पक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहाकि  खम्भात हुनर के लिए जाना जाता है। गुजरात सम्मान व देश को स्वभिमान के साथ चलना सिखाता है। 20 वर्ष पहले गुजरात में बहन-बेटियां बाजार नहीं जा सकती थीं। व्यापारी व्यापार नहीं कर सकते थे पर आज हर ओर आस्था के केंद्र सज-संवर रहे हैं। यूपी में 403 में से कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट मिली है, अब गुजरात की बारी है। कांग्रेस मुक्त गुजरात कर दीजिए, सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

Related Post

CM Dhami

अटल जी का संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा: सीएम धामी

Posted by - December 25, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती पर मुख्यमंत्री…
Haryana government

रामलला के दरबार में हरियाणा सरकार ने नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में किया पूजन-अर्चन

Posted by - June 24, 2024 0
अयोध्या । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने सोमवार को यहां श्रीरामलला (Ramlala Darshan) के मंदिर में दर्शन…
CM Dhami inaugurated the 'Purv Sainik Sammelan'

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन

Posted by - November 6, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी.…

राजधानी दिल्‍ली में ब्लैकआउट की आशंका, केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Posted by - October 9, 2021 0
नई दिल्ली। कोयले की कमी के चलते राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अभूतपूर्व बिजली संकट दस्तक दे रहा है।…