CM Yogi in Sultanpur

हमारी सरकार में नगरीय जीवन का मतलब स्मार्ट और सेफ सिटी: सीएम योगी

430 0

सुलतानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नगरीय जीवन को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में नगरीय जीवन का मतलब व्यापक जलजमाव, कूड़े का ढेर, शोहदों का आतंक, व्यापारियों से रंगदारी वसूली और युवाओं के हाथ में तमंचा होना होता था। हमारी सरकार के कार्यकाल में नगरीय जीवन का मतलब स्मार्ट और सेफ सिटी है। हम नगरों में शुद्ध पेयजल, युवाओं के हाथ में टैबलेट, पटरी व्यापारियों के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण, गरीबों को शौचालय और आवास उपलब्ध करवा रहे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) नगर निकाय चुनाव के तहत गुरुवार सुलतानपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जिसके बारे में कहा जाता है कि भगवान श्री राम के पुत्र कुश ने इसके नव निर्माण में अपना योगदान किया था।

हमारा सौभाग्य है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की लाइफ लाइन बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी जनपद में किया था। हर विकास की प्रक्रिया के साथ आज सुलतानपुर जुड़ चुका है। सुलतानपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। चीनी मिल के पुनरुद्धार की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आपने देखा होगा 2014 के बाद देश में व्यापक परिवर्तन आया है। कहीं पर हाईवे बन रहे हैं तो कहीं पर रेलवे लाइन पड़ रही हैं और कहीं एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में हम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने डबल स्पीड के साथ जो कार्य प्रारंभ किया उसका परिणाम हम सभी के सामने है। छह वर्ष में हमने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 54 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध करवाए। 2.61 करोड़ गरीबों को शौचालय दिया। यही नहीं उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीबों को गैस कनेक्शन भी उपलब्ध करवाया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में अब तीसरा इंजन जोड़ने का समय आ गया है। ट्रिपल इंजन लगाकर विकास की गति को तीन गुना बढ़ाना है। इससे जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। जन्म, मृत्यु, निवास और जाति जैसे प्रमाण पत्रों के लिए आपको भटकना नहीं पड़ेगा। आपके सारे कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में अच्छा बोर्ड बनने से आपके यह सब काम आसानी से हो जाएंगे। इसके लिए आपको भाजपा को जिताना होगा।

Related Post

Ayodhya

रामोत्सव 2024: जल्द ही 6 भव्य प्रवेश द्वार करेंगे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत

Posted by - January 15, 2024 0
अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) के त्रेतायुगीन वैभव को पुनर्स्थापित करने का प्रयास कर रही योगी सरकार (Yogi Government) 140 करोड़ रुपए…
स्मृति ईरानी

देश के बेहतर नेतृत्व से कांग्रेस पूछती है सवाल, जवाब तो 70 साल का खुद दे : स्मृति ईरानी

Posted by - December 8, 2019 0
गिरिडीह। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को गिरिडीह के धनवार स्थित डोरंडा पहुंची। डोरंडा में स्मृति ईरानी ने कहा कि…
CM Yogi

वर्तमान पीढ़ी को अतीत व बदलाव से अवगत कराएं प्रबुद्धजन: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - May 15, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाज के प्रबुद्धजन का आह्वान किया कि वे वर्तमान पीढ़ी को देश-प्रदेश के…

अपराध से तौबा करते हुए चार गैंगस्टर हाथ उठाकर पहुंचे थाने, एनकाउंटर में ढेर होने का डर

Posted by - August 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गिरफ्तारी के डर और कानूनी कार्रवाई के दबाव में आकर चार गैंगस्टर शनिवार को…
fake medicine

नकली दवा कारोबारियों पर योगी सरकार की सख्त कार्रवाई, 30 करोड़ 77 लाख की नकली दवाएं जब्त, 68 गिरफ्तार

Posted by - May 15, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नकली दवा (Fake Medicine) कारोबार के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार खाद्य सुरक्षा…