CM Vishnudev Sai

4 जुलाई को होगा मुख्यमंत्री साय का दूसरा जनदर्शन

215 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे।

सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

एकेटीयू नियुक्त करेगा लोकपाल

एकेटीयू छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निराकरण के लिए नियुक्त करेगा लोकपाल

Posted by - February 25, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में कार्य परिषद…
PM Modi

पीएम मोदी ने 34 सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - October 21, 2022 0
देहारादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को सीमा पर स्थित उत्तराखण्ड के माणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में…