CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं

240 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai ) ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai ) ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, न कि मंज़िल।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai ) कहा कि सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी।

Related Post

Priyanka Gandhi

देश के बिगड़ते हालात पर प्रियंका ने लिखा भावुक पोस्ट- ‘हम होंगे कामयाब’

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक लेख लिखा है। उन्होंने देश की…
yogi

आचार्य धर्मेन्द्र के निधन पर सीएम योगी ने व्यक्त किया गहरा शोक

Posted by - September 19, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आचार्य धर्मेन्द्र (Acharya Dharmendra) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। अयोध्या…
The Kerala Story

पूरे कैबिनेट के साथ ‘द केरल स्टोरी’ देखेंगे सीएम योगी, यूपी में टैक्स फ्री होगी फिल्म

Posted by - May 9, 2023 0
लखनऊ। केरल में बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण और उन्हें आतंकी गतिविधियों में लिप्त किए जाने पर आधारित…
Paddy

धान खरीद: किसानों को आर्थिक रूप से “समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही योगी सरकार

Posted by - November 29, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार किसानों को आर्थिक रूप से ‘समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही है। सीएम योगी के…