CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में लिया हिस्सा

149 0

वाराणसी/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 25वीं बैठक में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी सहभागिता की। बैठक में क्षेत्रीय समन्वय, समावेशी विकास, आंतरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा देने और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर तालमेल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी और निर्णायक कदम है।

बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें आपसी सहयोग को बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास के लिए साझा दृष्टिकोण तैयार करने में मददगार साबित होती हैं।

Related Post

CM Vishnu dev Sai

IIM रायपुर में चिंतन शिविर का शुभारंभ, CM साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने लिया हिस्सा

Posted by - May 31, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज यहां रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान(IIM) में आयोजित दो…
Amit Shah

पर्यटकों को बड़ी सौगात, वाघा-अटारी बॉर्डर की तर्ज पर बना इंडो-पाक व्यू पॉइंट

Posted by - April 10, 2022 0
बनासकांठा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के नादाबेत (Nada Bet) में…
Naxalites Encounter

सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी समेत 10 नक्सली ढेर

Posted by - September 11, 2025 0
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) में मुठभेड़ जारी है। ये मुठभेड़ मैनपुर थाना…

तेजी से एलएसी के क्षेत्रों में अपनी ताकत बढ़ा रहा चीन! भाजपा सांसद ने पूछा- हम क्या कर रहे?

Posted by - July 28, 2021 0
चीन के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी सरकार…
कोरोनावायरस के इलाज का टीका विकसित

कोरोनावायरस के इलाज का टीका विकसित, वैज्ञानिक कर सकते हैं घोषणा

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। इस्राइल के वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस का इलाज करने के लिए टीका विकसित कर लिया है। इसकी घोषणा वैज्ञानिक…