CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने ऑटोएक्सपो 2025 के पोस्टर का किया विमोचन

204 0

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से आज पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड में रायपुर आटोमोबाईल डिलर्स एसोसियेशन (राडा) के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउण्ड में आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल एवं रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

एसोसियेशन के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन एवं प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ऑटोएक्सपो 2025 के उद्घाटन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए एसोसिएशन के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष भसीन ने मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) को बताया कि इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ के प्रमुख ऑटोमोबाइल व्यवसायी भाग लेंगे। प्रदर्शनी में दोपहिया, चारपहिया, कमर्शियल वाहन, ट्रैक्टर डीलर्स, फाइनेंसर, ऑइल एजेंसी सहित ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों के 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।

इस दौरान नवीनतम वाहनों का प्रदर्शन किया जाएगा और लोगों को नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। पोस्टर विमोचन के दौरान राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया उपस्थित थे |

Related Post

जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- JNU हिंसा के लिए गृह मंत्री व MHRD मंत्री जिम्मेदार

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के खिलाफ जहां एक ओर छात्रों का प्रदर्शन…
P Chidambaram

टीकों की अलग-अलग कीमत को नकारे राज्य, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने वैक्सीनेशन नीति पर उठाया सवाल

Posted by - April 23, 2021 0
ऩई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए…

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर भड़की शिवसेना, राउत बोले- ये यात्रा कोरोना को न्योता नहीं देगी?

Posted by - August 18, 2021 0
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन हुआ था, यह शिवसेना और भाजपा के बीच…
1 करोड़ 47 लाख रुपये का ड्राफ्ट सीएम योगी को सौंपा

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन जल निगम के तरफ से 1 करोड़ 47 लाख रुपये का ड्राफ्ट सीएम योगी को सौंपा

Posted by - April 28, 2020 0
लखनऊ। कैबिनेट मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन आशुतोष टंडन “गोपाल जी”, प्रमुख सचिव दीपक…