CM Vishnudev Sai

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला: सीएम साय

300 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से आज मंगलवार को यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप, दुबई में सिल्वर मेडल विजेता स्नेहा बंजारे ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर सुश्री बंजारे को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल करना गौरवान्वित करने वाला है। इससे प्रदेश का मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि आपकी सफलता से प्रदेश के बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी और कराटे के खेल में लड़कियां आगे आएंगी। बेटियों ने सदैव मिथकों को तोड़ने का काम भी किया है। हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) खिलाड़ी सुश्री बंजारे से प्रतियोगिता के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रतियोगिता में जीते हुए मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सीएम साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की मुलाकात

उल्लेखनीय है कि यूएई में आयोजित विश्व कराटे चैंपियनशिप में कोरबा जिले की स्नेहा बंजारे ने सीनियर वर्ग के 68 किलो ग्राम वर्ग में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता में विश्व के 84 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारत से 49 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ से एक मात्र खिलाड़ी के रूप में स्नेहा का चयन हुआ था। स्नेहा अपने वर्ग में 11 देशों के प्रतिभागियों को हराकर फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल में उनका मुकाबला मिस्त्र के खिलाड़ी से हुआ और उन्होंने रजत पदक हासिल किया। स्नेहा वर्तमान में गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में एमपीएड फाइनल ईयर की छात्रा है। बतौर खिलाड़ी स्नेहा ने अनेकों पदक जीते हैं ।

Related Post

CM Dhami

वी के सिंह, धामी ने टनल में बचाव कार्यों का जायजा लेने के बाद की समीक्षा

Posted by - November 23, 2023 0
सिलक्यारा/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने गुरुवार को…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद पिलानिया के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

Posted by - October 14, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।…
CM Dhami inspected the Community Health Center

सीएम धामी ने गैरसैंण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Posted by - March 18, 2023 0
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देहरादून रवाना होने से पहले आज (शुक्रवार) गैरसैंण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
CM Dhami

सीएम धामी ने विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा 2024’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - January 29, 2024 0
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha)  कार्यक्रम में देश के…