CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय खुद फोन कर जनता से कर रहे हैं सीधे बात

285 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) इन दिनों चुनावी सभाओं और बैठकों में व्यस्त हैं, पर इसके बीच वह समय निकालकर जनता से सीधे बात भी कर रहे हैं। लगभग हर दिन मोबाइल से खुद फोन लगाते हैं और सामने वाले को अपना परिचय देकर हाल-चाल पूछते हैं।

महिला समूहों से बात करते समय वे महतारी वंदन योजना के पैसे मिलने का फीडबैक जरूर लेते हैं। जिनके पास फोन जाता है, वो इतने सरल-सहज मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) की बात सुनकर खुद भी सहज हो जाता है और अपने मन में भरे सवाल भी पूछता है। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) उनके हर सवाल का जवाब देते हैं। समाज के अंतिम छोर से अपनी सरकार के कामकाज के फीड बैक लेने का यह तरीका चर्चा का केंद्र है।

देश में चल रही मोदी लहर, भाजपा का 400 का आंकड़ा होगा पार : पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री से एक महिला प्रधानमंत्री आवास पर सवाल कर रही है, तो दूसरी महिला स्वास्थ्य विभाग के वैकेंसी के बारे में पूछ रही है, जिसका मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) मुस्कुरा कर आचार संहिता के बाद सभी काम होने का भरोसा दिलाते हैं। यहां वे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करते भी दिख रहे हैं।

Related Post

CM Dhami

सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की निरंतर करें कार्यवाही: सीएम धामी

Posted by - May 22, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार के…
Badrinath Dham

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, पंद्रह क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

Posted by - May 12, 2024 0
बदरीनाथ। ग्रीष्मकलीन दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट शुभ मुहूर्त रविवार सुबह 6 बजे पूरे विधि-विधान एवं…