CM Vishnudev Sai

बैगा, गुनिया और सिरहा काे मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, प्रत्येक वर्ष मिलेगा 5-5 हजार रुपये की सम्मान निधि

202 0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बैगा, गुनिया और सिरहा जैसे परंपरागत जनजातीय समुदायों को अब प्रत्येक वर्ष 5-5 हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी।

यह पहल जनजातीय समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन देने के साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के फैसले छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके गौरव को बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने जनजातीय समुदाय की परंपराओं को संजोने और उन्हें समाज के विकास में भागीदार बनाने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, पूर्व विधायक महेश गागड़ा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Post

हिजबुल कमांडर हारून हफज ढेर

जम्मू-कश्मीर: सेना से मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर हारून हफज ढेर

Posted by - January 15, 2020 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के जिला कमांडर हारुन हाफज को डोडा में एक मुठभेड़ में…
एकेटीयू किया गया सैनेटाइज

कोरोना वायरस को फ़ैलने से रोकने के लिए एकेटीयू बंद कर किया गया सैनेटाइज

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के परिसर को…
पीएचडी होल्डर बेंच रही है फल और सब्जियां

फिजिक्स में पीएचडी होल्डर बेंच रही है फल और सब्जियां, viral Video में बोल रही है शानदार इंग्लिश

Posted by - July 23, 2020 0
इंदौर। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया सहित देश की कई दुकानों, फैक्ट्रियों पर ताले लगे हुए हैं। ऐसे में…