CM Vishnudev paid tribute to the martyred soldiers

दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री साय ने बलिदानी जवानों काे दी श्रद्धांजलि

156 0

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए आईईडी विस्फाेट में बलिदानी हुए जवानों को मंगलवार काे दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) , उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप ने श्रद्धांजलि देकर बलिदानी जवानों को कांधा दिया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev) शहीदों के परिवारों से भी मिले, इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा, परिजन राेते बिलखते रहे। दंतेवाड़ा के गण्मान्य नागरिकाे ने भी बलीदान हुए जवानों को बड़ी संख्या में पंहुचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को चार जिलों दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव की डीआरजी और बस्तर फाइटर्स का संयुक्त बल नक्सल विराेधी अभियान पर निकली थी। इस अभियान में जवानों ने पांच वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया था। पांचों के शव भी जवानों ने बरामद किए, इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया था।

अबूझमाड़ में हुए मुठभाेड़ के दाे दिन के बाद अभियान काे पूरा कर सोमवार को वापस बेस कैंप लाैट रहे जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया, इस नक्सली हमले में डीआरजी के 8 जवान बलीदान हो गए, वहीं एक सिविलियन वाहन के ड्राइवर की भी मौत हाे गई।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा: सीएम साय

Posted by - July 7, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, घने वन क्षेत्र और विविध जनजातीय समुदायों के लिए जाना जाता है, लंबे…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन

Posted by - September 17, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ भी गुजरात की तरह तेजी से आगे बढ़ रहा: सीएम विष्णुदेव

Posted by - November 11, 2025 0
अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Posted by - September 8, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण। मुख्यमंत्री विष्णु…