CM Vishnudev paid tribute to the martyred soldiers

दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री साय ने बलिदानी जवानों काे दी श्रद्धांजलि

188 0

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए आईईडी विस्फाेट में बलिदानी हुए जवानों को मंगलवार काे दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) , उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप ने श्रद्धांजलि देकर बलिदानी जवानों को कांधा दिया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev) शहीदों के परिवारों से भी मिले, इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा, परिजन राेते बिलखते रहे। दंतेवाड़ा के गण्मान्य नागरिकाे ने भी बलीदान हुए जवानों को बड़ी संख्या में पंहुचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को चार जिलों दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव की डीआरजी और बस्तर फाइटर्स का संयुक्त बल नक्सल विराेधी अभियान पर निकली थी। इस अभियान में जवानों ने पांच वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया था। पांचों के शव भी जवानों ने बरामद किए, इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया था।

अबूझमाड़ में हुए मुठभाेड़ के दाे दिन के बाद अभियान काे पूरा कर सोमवार को वापस बेस कैंप लाैट रहे जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया, इस नक्सली हमले में डीआरजी के 8 जवान बलीदान हो गए, वहीं एक सिविलियन वाहन के ड्राइवर की भी मौत हाे गई।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने विनोद बाबू माहेश्वरी के निधन पर दुःख जताया

Posted by - August 13, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने नवभारत नवराष्ट्र परिवार के प्रधान संपादक विनोद बाबू माहेश्वरी के निधन पर…
CM Sai, Rajnath Singh

सीएम साय ने सपरिवार किया राजनाथ सिंह का स्वागत

Posted by - March 9, 2024 0
रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ…
CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और नेतृत्व ने विश्व पटल पर भारत को दिलाई नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Posted by - September 17, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू…
CM Vishnudev Sai

दामाखेड़ा का नाम अब होगा कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा: सीएम साय

Posted by - February 23, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने…
Naxalites

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

Posted by - March 20, 2025 0
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों (Naxalites) और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई है। अलग-अलग मुठभेड़…