CM Vishnu Dev Sai

नन्ही रिकॉर्ड होल्डर बेटियों को मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

222 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से आज उनके निवास कार्यालय में 6 वर्षीय भव्या और 3 वर्षीय भविषा कोटडिया अपने माता-पिता के साथ मुलाकात की। भव्या को अविष्कारकों के नाम और 3 वर्षीय भविषा को 100 देश की राजधानियों के नाम कंठस्थ है। भव्या के नाम आविष्कारों के नाम सुनकर उनके अविष्कारकों का नाम सबसे तेजी से बताने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस दर्ज है, भव्य ने 1 मिनट 35 सेकंड में 50 अविष्कारकों के नाम बताकर यह उपलब्धि हासिल की है।

इसी तरह भविषा के नाम 2 मिनट 21 सेकंड में 100 देश की राजधानियों के नाम बताने का रिकॉर्ड वर्ल्डवाइड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने इन नन्ही बेटियों की इतनी छोटी उम्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि के लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, मुख्यमंत्री साय ने जवानों की शहादत को किया नमन

इन बच्चियों के पिता गौरव कोटडिया ने मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) को अपनी बेटियों की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए उनके प्रमाण पत्र और मेडल दिखाएं। इस अवसर पर बच्चियों की माता नमिता कोटडिया भी उपस्थित थीं।

Related Post

CM Dhami

बुजुर्ग कार्यकर्ताओं से मिलती है राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी

Posted by - April 9, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि हमें अपने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं से राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण…
PM

PM नरेंद्र मोदी आज ‘मैरीटाइम इंडिया सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे

Posted by - March 2, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021’ (Maritime India Summit 2021)का…
CM Dhami

पहाड़ी उत्पादों से सुसज्जित स्टालों का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन, बोले- संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देगी ‘गंगधारा’

Posted by - December 21, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित गंगधारा-विचारों का अविरल प्रवाह कार्यक्रम…
CM Dhami

CM धामी से मिले उपनल कर्मचारी, समान कार्य–समान वेतन के निर्णय पर जताया आभार

Posted by - January 15, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज सचिवालय में उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर…