CM Teerat Singh Rawat

भ्रष्टाचार पर CM तीरथ का कड़ा संदेश, AE और JE को किया निलंबित

793 0
देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत (Teerath Singh Rawat) ने पौड़ी जिले में तैनात एई और जेई को निलंबिल किया है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Teerath Singh Rawat) ने केवल जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर बड़े बदलाव के निर्णय लिए हैं। अब उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना सख्त रवैया भी जाहिर कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Teerath Singh Rawat) ने खराब सड़क निर्माण से जुड़े एक मामले में एई और जेई को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Teerath Singh Rawat) ने अधिकारियों से बात करते हुए भ्रष्टाचार को लेकर अपने दो टूक रवैये को जाहिर किया है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के तहत पौड़ी जिले में तैनात जेई और एई को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। मामला सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, मुख्यमंत्री ने दुगड्डा रतुआधाब सड़क मार्ग पर निर्माण में हुए खराब गुणवत्ता के कार्यों को संज्ञान में लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। इसमें अजीत सिंह सहायक अभियंता निर्माण खंड दुगड्डा और अनिल कुमार अपर सहायक अभियंता निर्माण खंड दुगड्डा को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत(Teerath Singh Rawat) भ्रष्टाचार से जुड़े तमाम मामलों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दिखाई देंगे।

Related Post

Wasim Rizvi

मोदी नही बने 2019 में पीएम, तो अयोध्या में जाकर आत्महत्या कर लूंगा -वसीम रिजवी

Posted by - April 30, 2019 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दौरान राजनेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं । वहीं एक मुस्लिम शख्स ऐसा भी है…

CM Yogi की अपील : प्रधान बंधुओं! बहरूपिया corona से ग्रामवासियों को करो सजग

Posted by - May 29, 2021 0
उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi )…