Teerath Singh Rawat

CM तीरथ ने पीएम मोदी को माना ‘भगवान’, जानें ऐसा क्यों कहा

748 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह  (CM Tirath Singh Rawat) रावत रविवार को एक कार्यक्रम में हरिद्वार गए थे। उन्होंने अपने संबोधन में पीएम मोदी की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की।

उत्तराखंड ने नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  (CM Tirath Singh Rawat) ने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह के काम कर रहे हैं, उससे उन्हें आने वाले समय हम उसी रूप ( राम और कृष्ण) में मानने लगेंगे, इसीलिए कहा जाता है कि मोदी है तो मुमकिन है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  (CM Tirath Singh Rawat) रविवार को हरिद्वार दौर पर थे। उन्होंने नेत्र कुंभ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज पीएम मोदी के साथ कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति फोटो खिंचवाने के लिए लाइन में लगे होते हैं कि कब उनका नंबर आएगा।

पहले ये हाल था कि भारत का प्रधानमंत्री कहीं दूर जाकर खड़ा होता था, बगल में फटकने भी नहीं देते थे. आज नया भारत बना है। ये पीएम मोदी के कारण संभव हुआ है।

सीएम तीरथ (CM Tirath Singh Rawat) ने आगे कहा कि ये सब पीएम मोदी का चमत्कार है। द्वापर और त्रेता में भगवान राम और कृष्ण हुए हैं। राम ने भी इसी तरह समाज का काम किया तो लोग उन्हें भगवान मानने लगेंगे।

आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हम उसी रूप में मानने लगेंगे। ऐसे काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के अंदर कर रहे हैं इसीलिए उनकी जय-जयकार होती है। मोदी हैं तो मुमकिन है।

Related Post

Ritu Khanduri

सशक्तीकरण के लिए महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता अनिवार्य- ऋतु खंडूड़ी

Posted by - December 14, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण (Ritu Khanduri) ने कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तीकरण तभी संभव है जब…
AK Sharma

मनोहर लाल खट्टर पहुंचे प्रयागराज महाकुम्भ, एके शर्मा ने किया स्वागत

Posted by - January 19, 2025 0
लखनऊ/प्रयागराज: केन्द्रीय मंत्री उर्जा, आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) रविवार को दोपहर बाद प्रयागराज महाकुम्भ…
CM Yogi

भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध शताब्दियों पुराने: योगी

Posted by - March 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत-दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंधों के पचास वर्ष पूर्ण होने…

US: जो बाइडेन एक कदम आगे, प्रदर्शनों के बीच ह‍िंसा की आशंका

Posted by - November 5, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों पर इस वक़्त पूरी दुनिया की नजर है. अमेरिकी चुनावों में नतीजा अभी तक…