CM Vishnudev Sai

Lok Sabha Elections: सीएम साय ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर कसा तंज

315 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर तंज कसा है।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि कांग्रेस बिखराव की स्थिति में है। कल दुर्ग में भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने बीजेपी में प्रवेश किया। आज कांग्रेस की स्थिति है कि बड़े नेताओं के घर में भी बिखराव हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लठैत कहे जाने पर कांग्रेस के यादव समाज का अपमान बताए जाने पर कहा कि यह गलत आरोप है।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। पहले भी मेरे कुछ बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया था। मैंने यादव समाज को नहीं, देवेंद्र यादव को लठैत कहा था। देवेंद्र यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि जरूरत पड़ेगा तो लठ भी उठा लेंगे, इसी का जवाब मैंने मजाक में दिया था।

यह चुनाव 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का चुनाव : मुख्यमंत्री साय

वहीं कांग्रेस द्वारा महिलाओं से महालक्ष्मी गारंटी योजना के 35 लाख फार्म भरवाये जाने पर मुख्यमंत्री साय (CM Sai)  ने कहा कि इसका कोई असर नहीं होने वाला है। कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी कार्टून वार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने कहा कि मोदी जी की मर्जी कहां चलती हैं। वह संकल्प पत्र बनाए हैं, जिससे पूरे देश भर से सबका सुझाव मंगाया है। ऑनलाइन मंगाया है। सबको मिला-जुला के मोदी की गारंटी 2024 और संकल्प पत्र बना है।

Related Post

हर घर राशन योजना को केंद्र की नामंजूरी, केजरीवाल- भारत चांद पर पहुंचा, आप तीसरी मंजिल पर अटके

Posted by - June 23, 2021 0
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की ओर से घर-घर राशन योजना पर रोक लगाने के लिए निशाना…

कंगना ने उठाई ‘इंडिया’ का नाम बदलकर ‘भारत’ करने की मांग, बोलीं- ये नाम गुलामी की पहचान

Posted by - June 23, 2021 0
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, आए दिन उनके बयान चर्चा का विषय बन जाते…
CM Dhami

माँ धारी देवी और भगवान कमलेश्वर महादेव के पौराणिक मंदिर सम्पूर्ण उत्तराखंड की अनमोल धरोहर

Posted by - November 4, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को श्रीनगर, पौड़ी में आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ अवसर पर…