CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी को देश की जरूरत बताया

360 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज शुक्रवार को कोरबा में पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों के साथ लंबी चर्चा की। मोदी के दस साल के काम काज की चर्चा करते हुए उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने को देश की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर समाज की तरक्की की सदैव चिंता की है।

अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने न्यूनतम समय में जनहित के फैसले लिए हैं, त्वरित निर्णय की यह गति सतत जारी रहेगी। सीएम (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चार सीटों पर मतदान हो चुका है, शेष सीटों पर सात को मतदान होना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी 11 सीटों पर हम जीतने जा रहे हैं।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि मोदी देश के गरीबों की चिंता दिन रात करते हैं। बतौर केंद्रीय राज्य मंत्री उनके साथ उन्हे काम करने का जब मौका मिला तो मोदी के देश के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए काम करने की ललक को उन्होंने नजदीक से देखा।

कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर अब झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश बघेल: विष्णु देव साय

साय (CM Vishnudev Sai) ने सभी समाज के प्रमुखजनों से कहा की कोरबा की जनता बहुत सौभाग्य शाली है। जो सरोज पांडेय जैसा योग्य उम्मीदवार मिला है। उन्होंने सरोज पांडेय को शेरनी की संज्ञा दी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू भी उपस्थित थे।

Related Post

Ramlala

धरा पर उतरे भास्कर, श्रीरामलला का किया सूर्य तिलक, भए प्रगट कृपाला की चौपाइयों से गूंज उठी अयोध्या

Posted by - April 6, 2025 0
अयोध्या । अयोध्या में रविवार की दोपहर ठीक 12 बजे एक अलौकिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षात्कार हुआ। रामलला (Ramlala)…
Futuristic Township

‘कांच नगरी’ में ‘फ्यूचरिस्टिक टाउनशिप’ की होगी स्थापना, उप्र सरकार ने शुरू की तैयारी

Posted by - July 24, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के तौर पर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने कांच…
CM Yogi

योगी का खड़गे पर पलटवार, कहा- सनातन का अपमान कर रही कांग्रेस का जनता करेगी विसर्जन

Posted by - May 2, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के भगवान राम पर दिए…
CM Dhami

उपचुनाव में सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Posted by - June 3, 2022 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चंपावत उपचुनाव में रिकार्ड जीत दर्ज करते हुए अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस…