CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय को दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने मिला निमंत्रण

323 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai)  से आज शुक्रवार को यहाँ उनके निवास कार्यालय में सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति गुढियारी, रायपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री (CM Sai)  को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 27 अगस्त को आयोजित दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai)  ने आमंत्रण के लिए समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, संयोजक बसंत अग्रवाल, सह-संयोजक हेमेंद्र साहू एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय से सांसद व कवर्धा राजपरिवार की रानी कृति देवी ने की मुलाकात

संयोजक श्री अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश ही नहीं अपितु महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड तथा उड़ीसा एवं अन्य राज्यों से भी गोविंदा टोलियाँ प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति के द्वारा श्री कृष्ण भक्तों के मनोरंजन के लिए शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी जी एवं छत्तीसगढ़ की लाडली बेटियों गरिमा-स्वर्णा दिवाकर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी तथा उड़ीसा के कलाकारों द्वारा घंटा बाजा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके साथ ही वृंदावन से आई कृष्ण लीला की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Related Post

Ayush University

आयुष विवि से संभव हुआ आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक कॉलेजों का एकीकृत नियमन

Posted by - June 29, 2025 0
गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय (AYUSH University) की स्थापना होने से प्रदेश में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी कॉलेजों का…
PM Modi

मीटिंग में केजरीवाल की PM मोदी से अपील- सेना अपने हाथ में ले सभी ऑक्सीजन प्लांट

Posted by - April 23, 2021 0
ऩई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार को कोरोना के मद्देनज़र कई अहम बैठकों की अगुवाई कर रहे हैं।…
Automatic Test Stations

प्रदेश में कुल एटीएस की कुल संख्या हुई 14, वाहनों की सुरक्षा और प्रदूषण मानकों की होगी जांच

Posted by - August 30, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (yogi Government)द्वारा सड़क सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रदूषण नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वचालित परीक्षण स्टेशन…