CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय विहंगम योग संत-समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल

288 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) आज शुक्रवार काे रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विहंगम योग संत-समाज द्वारा आयोजित स्वर्वेद कथा में शामिल हुए। उन्होंने संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके पावन सानिध्य में जय स्वर्वेद कथामृत का श्रवण किया। इस अवसर पर कोंडागांव विधायक लता उसेंडी भी उपस्थित थीं।

उल्लेखनीय है कि विहंगम योग संत समाज द्वारा स्थापना के शताब्दी समारोह के पावन अवसर के निमित्त कन्याकुमारी से कश्मीर तक की राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में जय स्वर्वेद कथा आयोजित की गई थी।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने इस अवसर पर कहा कि यह परम सौभाग्य की बात है कि माता कौशल्या की धरती और भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में हमें संत प्रवर श्री विज्ञान देव महाराज के पावन सानिध्य का सुअवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों का आशीर्वाद सदैव प्रदेश पर बना रहे और लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए। उन्होंने (CM Sai) कहा कि संत जी विहंगम योग संत समाज की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा कर रहे हैं। संत विज्ञान देव ने 15 दिवस में छत्तीसगढ़ के 13 जिलों की यात्राएं की।

श्री साय (CM Sai) ने कहा कि विश्व शांति एवं कल्याण के लिए यह यात्रा निश्चित ही लाभदायी होगा। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण के लिए विहंगम योग संत समाज के प्रयासों की प्रशंसा की।

विधायक लता उसेंडी ने कहा कि विहंगम योग संत समाज के पूज्य संतों का आशीर्वाद हमेशा से छत्तीसगढ़ को मिलता रहा है इनके पावन प्रवास की हम सभी प्रतीक्षा कर रहे थे। छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में समाज के पूज्य संतों ने आध्यात्मिक अलख जगाने के लिए अनेक प्रयास किए हैं।

विहंगम योग संत समाज के संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई यह यात्रा कश्मीर तक अपने पावन संकल्पों के साथ पूरी होगी। उन्होंने कहा कि इसी पड़ाव में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस संकल्प यात्रा को गति देने का कार्य किया गया है।

इस मौके पर विहंगम योग संत समाज के पदाधिकारी सहित समाज के अनुयायी मौजूद रहे।

Related Post

चंद्रशेखर के बुजुर्गों की ना के बाद ही ‘हमवार’ हुआ पुष्कर के तख्त तक पहुंचने का रास्ता

Posted by - July 4, 2021 0
.. तो क्या चंद्रशेखर पं.भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (Chandrashekhar Upaghyay) के 11वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे थे। ..तो क्या भारतीय जनसंघ…
Om Birla and Chief Minister Dhami participated in the Indian AI Summit

प्राचीन भारतीय संस्कृति में ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का एक अद्वितीय संगम देखने को मिलता: धामी

Posted by - September 16, 2025 0
देहारादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित…
CM Dhami

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के विकास की आधारशिला है: धामी

Posted by - April 11, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राज्य के विकास, कनेक्टिविटी और समृद्ध…
Nagaland

नागालैण्ड से हमने क्या सीखा ?

Posted by - March 13, 2023 0
सम्मानित देशवासियों, सादर-वन्देमातरम्!! दीर्घ-प्रवास के पश्चात आपसे वार्ता कर रहा हूँ। देश का सुदूर हिमालयी-प्रान्त नागालैण्ड (Nagaland) दो विलक्षण घटनाओं…