CM Sai

शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

405 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) आज बुधवार को रायपुर के शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित शक्ति वंदन अभियान (Shakti Vandan Campaign) में शामिल हुए। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा, जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी भी उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहाँ नरियों की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव- धन सम्पदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए देश के शीर्ष पद पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रुप में विराजित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाए प्रारंभ की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय (CM Sai)  ने स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के चयनित लाभार्थियों को चेक वितरित किया।

Related Post

पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

कोरोना वायरस: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द, इटली सरकार ने भी उठाया बड़ा कदम

Posted by - March 9, 2020 0
वर्ल्ड डेस्क। कोरानावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और दौरा भी रद्द कर…
CM Yogi congratulated PM Modi on his birthday

सीएम योगी ने पीएम से की मुलाकात, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए किया आमंत्रित

Posted by - September 5, 2023 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात…