CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने 208.32 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

343 0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishudev Sai) आज बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में बस्तर संभाग के सभी जिलों को 208 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक राशि के 643 विकास कार्यों की लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपए की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai) द्वारा बस्तर जिले के 12 करोड़ 40 लाख 69 हजार की लागत से 31 विकास कार्य, सुकमा जिले के 10 करोड़ 27 लाख की लागत से 08 विकास कार्य, नारायणपुर जिले के 35 लाख 24 हजार की लागत से तीन विकास कार्य, बीजापुर जिले के 25 करोड़ 83 लाख 18 हजार की लागत से 104 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले के एक करोड़ 08 लाख 46 हजार की लागत से 15 विकास कार्य, कांकेर जिले के 47 करोड़ 10 लाख 70 हजार की लागत से 14 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले के 07 करोड़ 15 लाख 28 हजार की लागत से 02 विकास कार्य का लोकार्पण किया गया।

सीएम साय ने ट्राइब्स ऑफ बस्तर कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत बस्तर जिले में 10 करोड़ 45 लाख 75 हजार की लागत से 108 विकास कार्य, सुकमा जिले में 08 करोड़ 50 लाख 86 हजार की लागत से 06 विकास कार्य, नारायणपुर जिले में 08 करोड़ 73 लाख 77 हजार की लागत से 14 विकास कार्य, बीजापुर जिले में 10 करोड़ 43 लाख 37 हजार की लागत से 70 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले में 04 करोड़ 28 लाख 17 हजार की लागत से 07 विकास कार्य, कांकेर जिले में 23 करोड़ 47 लाख 46 हजार की लागत से 29 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले में 38 करोड़ 22 लाख 27 हजार की लागत से 232 विकास कार्य की सौगात मुख्यमंत्री श्री साय ने दी है।

कार्यक्रम में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पदमा कश्यप, जनपद पंचायत लोहण्डीगुडा अध्यक्ष महेश कश्यप, सरपंच चित्रकोट श्रीमती बुटकी कश्यप भी उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

धामी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी

Posted by - January 11, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में पन्द्रह विभिन्न…
नागरिकता संशोधन विधेयक

नागरिकता संशोधन विधेयक पर राजनाथ ने मांगा जनता का साथ, बना चुनाव मुद्दा

Posted by - December 8, 2019 0
झरिया। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के दूसरे चरण के मतदान के बाद रविवार को भाजपा ने नागरिकता संशोधन विधेयक को…
CM Vishnu dev Sai

हमारे पूर्वजों की सम्पत्तियों को दूसरों को सौंपने की बात कर रही है कांग्रेस: विष्णु देव साय

Posted by - April 26, 2024 0
रायपुर/तमनार। मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिम लोगों का…
mukhtar-ansari

मोहाली कोर्ट ने चिकित्सकीय जांच के अनुरोध वाली मुख्तार अंसारी की याचिका की खारिज

Posted by - April 2, 2021 0
चंडीगढ़। मोहाली की एक अदालत ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की, उनकी चिकित्सकीय जांच के लिए…