CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने पुलिस परिवार के बच्चों के लिए स्कूल बस का किया शुभारंभ

271 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज बुधवार को पुलिस परिवार के बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए बस का शुभारंभ किया। बस को उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएसआर मद से बच्चों को बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने इस मौके पर कहा कि आवासीय पुलिस कॉलोनी के बच्चों को आने जाने में समस्या होती है, गृह मंत्री की पहल पर आज बस मुहैया कराया गया है। विधिवत पूजा करके शुभारंभ कर रहे हैं।

सीएम साय (CM Sai) ने पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के सदस्यों को बस की चाबी सौंपी।

इस मौके पर पुलिस परिवार के लोगों ने सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री साय ने गृह मंत्री विजय शर्मा को उनकी इस पहल के लिए सराहना करते हुए बधाई दी।

Related Post

Pushkar

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, कई मुद्दों पर की बात

Posted by - June 23, 2022 0
नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime…