CM Vishnudev Sai

जांजगीर कुएं हादसे में मृतकों के परिजनों को साय सरकार ने की पांच-पांच लाख देने की घोषणा

318 0

रायपुर। जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में पांच लोगों की दम घुटने से हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि, जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएंं की जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की दु:खद मौत की सूचना मिली थी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा करता हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने लिखा है कि, हमारी सरकार पीड़ित परिजनों के हर संभव मदद के लिए तत्पर है। हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि जांजगीर जिला स्थित बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में एक पुराना कुआं है, जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढंक दिया था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था, जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर चार लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके। आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।

Related Post

Digital Evidence

न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता को सुनिश्चित कर रहे डिजिटल साक्ष्य

Posted by - August 19, 2025 0
लखनऊ: न्यायिक मामलों में डिजिटल साक्ष्य (Digital Evidence) की भूमिका बहुत अहम होती है। यह भूमिका तब और बढ़ जाती…
Winter Session

यूपी विधान सभा शीतकालीन सत्र: सदन में मुलायम सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

Posted by - December 5, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) के पहली दिन सदन की कार्यवाही शुरु होते ही मुख्यमंत्री…

बर्फबारी ने दे दी दस्तक, इन शहरों में ट्रांसपोर्ट और टेलीफोन सेवाएं हुई ठप

Posted by - November 7, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की शुरुवात हो गयी है जिसकी वजह से यातायात में लोगों…