CM Vishnudev Sai

लोकसभा चुनाव : मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार गृह ग्राम बगिया में किया मतदान

353 0

रायपुर/जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai ) ने आज मंगलवार को अपने गृह ग्राम जशपुर जिले के बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान किया। मतदान के लिए साय (CM Sai ), मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय सहित पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया।

मतदान के बाद सीएम साय (CM Sai ) ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे हैं। आगामी 4 जून को 400 पार होगा और प्रदेश की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे।

राम विरोधी हैं रामगोपाल यादव : मुख्यमंत्री साय

उल्लेखनीय है कि आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। आज प्रदेश की दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

Related Post

अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन

अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में 20 किलो सोना पहनकर पहुंची मेरठ की आलिया

Posted by - January 23, 2020 0
मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में बुधवार को 800 से ज्यादा किन्नर पहुंचे थे।…
CM Bhajan Lal

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर ‘राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी’ का आयोजन

Posted by - December 15, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने रविवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जवाहर कला…
उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा

उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा : संजय राउत ने सीएम योगी से की मुलाकात

Posted by - March 5, 2020 0
लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर गुरुवार को शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

वोटिंग के 24 घंटे बाद भी चुनाव आयोग ने क्यूं नहीं जारी किया मत प्रतिशत: संजय सिंह

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग बीते शनिवार शाम करीब छह बजे खत्म हो गए हैं, लेकिन कई…