Pushkar Dhami

श्री बद्रीनाथ पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, स्थलीय निरीक्षण किया

418 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Dhami) ने शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ (Shri Badrinath) पहुॅचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Dhami) ने अधिकारियों को मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यो को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। इस दौरान सीएम ने रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, एराइवल प्लाजा, झीलों का सौन्दर्यीकरण, अस्पताल का विस्तारीकरण, लूप रोड व बीआरओ वाईपास निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यो की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्यमंत्री को मास्टर प्लान के तहत प्रथम चरण में संचालित कार्यो की प्रगति से अवगत कराया।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के चारों धामों में हर साल श्रद्वालुओं की संख्या बढ रही है। तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो, इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है। कहा कि प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ढांचागत विकास कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से बद्रीनाथ धाम में विकास कार्य किए जाएंगे। मास्टर प्लान के तहत स्ट्रीट स्कैपिंग, क्यू मैनेजमेंट, मंदिर एवं घाट सौंदर्यीकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण, बद्रीश वन, पार्किंग फैसिलिटी, सड़क एवं रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि निर्माण कार्य चरणबद्ध ढंग से किए जाएंगे और बदरीनाथ मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम की तर्ज पर बद्रीनाथ धाम को भी विकसित करने हेतु मास्टर प्लान के तहत चरणबद्ध ढंग से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। जिसमें पहले चरण का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

भारत में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोविड -19 के मामले

इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, एडीएम आशीष त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, सीओ धन सिंह तोमर, सीओ नताशा सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मास्टर प्लान से संबधित जिला स्तरीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम धामी से मेजर जनरल संजीव खात्री और कर्नल समीर ने की भेंट

Related Post

CM Pushkar

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईडब्ल्यूएस आवासीय भवनों का किया शिलान्यास

Posted by - June 12, 2022 0
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार को आन्नेकी हेत्तमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के…
CM Dhami

सीएम धामी से बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कि भेंट, चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए जताया आभार

Posted by - July 9, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास पर बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। समिति…
DM Savin Bansal

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन का शिक्षा माफियाओं पर प्रहार जारी

Posted by - May 30, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देशन में शिक्षा…
The revenue team took action on the instructions of DM Savin Bansal.

जिले के बड़े बकायेदारों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई; सम्पति कुर्क

Posted by - November 13, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्र में बड़े बकायदारों से राजस्व वसूली के…