CM Nitish Kumar said on Supreme Court's decision

सुशांत मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम नीतीश कुमार ने कही यह बात

1104 0

पटना: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुशांत मामले में बिहार में कानून के मुताबिक काम हुआ है। हमने संविधान का पालन किया है।

कैप्टन अमोल यादव विकसित कर रहे छत पर विमान, मदद के लिए बढ़ी महाराष्ट्र सरकार

नीतीश कुमार ने कहा, ”ये बिल्कुल ठीक है, जो कानूनी रूप है वही इख्तियार किया गया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट आदेशानुसार ऐसा पता चल रहा है कि यह साफ हो गया है। ये बिल्कुल न्याय संगत था और कानून के मुताबिक किया गया है।” उन्होंने कहा कि ”ये कोई हम लोगों की जीत नहीं है, यह न्यायसंगत बात है। केस का बिहार चुनाव से कोई रिश्ता नहीं है, इसका न्याय से रिश्ता है।”

सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई से पहले ही बिहार सरकार ने केस सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी थी। इसे केंद्र सरकार ने मान लिया था।

जानते है ‘सड़क 2’ से लेकर कौन सी फिल्में है, जिसमें संजय दत्त आएंगे नज़र

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच को सही ठहराया है। फैसला सुनाते वक्त कोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार पुलिस की एफआईआर सही है। महाराष्ट्र सरकार को आदेश का पालन करना होगा।

Related Post

BJP सांसद ने पीएम को किया आगाह, कहा- चीन के साथ खड़े हैं पाकिस्तान-तालिबान एवं अफगानिस्तान

Posted by - July 11, 2021 0
भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एकबार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी…

डिप्टी CM केशव ने दी विकास की सौगातें, बताई सरकार की उपलब्धियां

Posted by - October 3, 2021 0
रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav) अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंचे।…

मलिहाबाद ब्लॉक में धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती

Posted by - February 28, 2021 0
मलिहाबाद ब्लॉक अंतर्गत मूजासा चौराहा समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय जनसंपर्क कार्यालय पर पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत के नेतृत्व में…
CM Dhami

सहकारिता के ज़रिए किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिल रहा सीधा लाभ: मुख्यमंत्री

Posted by - December 23, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित सहकारिता मेला 2025 में प्रतिभाग किया।…