CM Nitish Kumar laid the foundation stone of Waste-to-Wonder Theme Park

नीतीश ने ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान’ का किया शिलान्यास

160 0

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज 14.98 करोड़ रूपये की लागत की ‘देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान’ (वेस्ट-टू- वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

श्री कुमार (Nitish Kumar) ने शिलान्यास कार्य के पूर्व देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री कुमार (Nitish Kumar) ने शिलान्यास कार्य के दौरान कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से करायें। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे०पी० गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।

गौरतलब है कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14.98 करोड़ रूपये की लागत से देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जे०पी० गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा ।

थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा। पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दर्शाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जायेगा ।

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) के समक्ष ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान’ (वेस्ट टू वंडर थीम पार्क) के निर्माण से संबंधित एक वीडियो फिल्म प्रस्तुत की गयी ।

Related Post

निर्भया केस

निर्भया केस में फांसी का रास्ता साफ, दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति ने की खारिज

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया के हत्यारों की फांसी का रास्ता बुधवार को साफ हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोषी…

योगी सरकार ने त्योहारी सीजन के लिए जारी किए निर्देश, सांस्कृतिक-धार्मिक भावनाओं का हो सम्मान

Posted by - September 27, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अफसरों संग बैठक में कहा कि प्रदेश में रामलीला आयोजन की समृद्ध परंपरा…