CM Nayab Singh Saini

अंतररष्ट्रीय गीता महोत्सव का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार काे करेंगे उद्घाटन

227 0

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) , केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व जांजीबार के सांस्कृतिक मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का आगाज 5 दिसंबर को करेंगे। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) , केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जांजीबार और ओडिशा के सांस्कृतिक मंत्री, ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणा पवेलियन, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति कार्य विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे और महापूजन व महाआरती में शिरकत करेंगे।

केरल के राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वदेशी जागरण मंच के सतीश कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल कार्यक्रम स्थल पर 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे पहुंचेंगे और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आगाज गुरुवार से हो जाएगा। महोत्सव में 5 से 11 दिसंबर तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में रोजाना सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

इस दौरान 5 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता यज्ञ, 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजेडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सुबह के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजैडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Post

Savin Bansal

असहाय विधवा को राहत : बैंक ऋण निस्तारण, शिक्षा व भरण-पोषण में प्रशासन बना सहारा

Posted by - April 7, 2026 0
देहरादून । जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए असहाय विधवा क्षमा परवीन को बड़ी राहत प्रदान की…
Faith over Corona epidemic

कोरोना महामारी पर भारी पड़ी आस्था, संगम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Posted by - January 14, 2021 0
प्रयागराज। वैश्विक महामारी कोरोना पर आस्था (Faith over Corona epidemic) का सैलाब त्रिवेणी संगम भारी पड़ता नजर आया है। दुनिया…

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन की पत्नी की हत्या, एक हिरासत में, दो की तलाश जारी

Posted by - July 7, 2021 0
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम की मंगलवार देर रात उनके दिल्ली आवास पर…

दिल्ली के छात्रों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा – अरविंद केजरीवाल

Posted by - August 11, 2021 0
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण और छात्र मूल्यांकन…