CM Nayab Singh Saini

नौकरियां बेचने वालों को जनता ने दिखाया आईना: मुख्यमंत्री नायब सैनी

281 0

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने झूठ की राजनीति करते हुए वोटों के बदले नौकरी देने का प्रचार किया गया, लेकिन प्रदेश की जनता ने नौकरियां बेचने वालों को आईना दिखाते हुए कमल खिलाने का काम किया। आज प्रदेश में गरीब का बच्चा अपनी मेहनत के बूते पर सफल हो रहा है, क्योंकि भाजपा के बिना पर्ची-बिना खर्ची के मूल मंत्र से माहौल बदला है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) सोमवार को जिला सोनीपत के गन्नौर स्तिथ गुप्तिधाम परिसर में राष्ट्रसंत डॉ. गुप्तिसागर गुरुदेव द्वारा आयोजित अभिनन्दन सम्मान समारोह में पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने जैन समाज के सन्तों का आशीर्वाद लिया और आमजन को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गुप्ति धाम के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि गुप्ति सागर जी महाराज के आशीर्वाद से और जनता के सहयोग से हरियाणा में नॉनस्टॉप तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में हरियाणा सरकार ने प्रदेश का लगातार विकास किया है। राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।

नौकरियां बेचने वालों को जनता ने दिखाया आईना: मुख्यमंत्री नायब सैनी

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि हमारी सरकार ने शपथ ग्रहण से पहले 24,000 युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देने का काम किया। आज गरीब परिवार का बच्चा भी हरियाणा सरकार में बड़े पदों पर नौकरी पर लग रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हमने लोगों के कल्याण के लिए कई निर्णय लिए। किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस की मुफ्त सुविधा शुरू की। इसके अलावा, लंबे समय से पंचायत भूमि पर मकान बनाकर रहने वाले लोगों को कलेक्टर रेट लेकर जमीन का मालिकाना हक देने के लिए विधानसभा में बिल पास किया।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर अग्रसर : डॉ. गुप्तिसागर

राष्ट्रसंत डॉ. गुप्तिसागर जी गुरुदेव ने इस मौके पर कहा कि आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरा हरियाणा विकास की राह पर अग्रसर है। उनकी सकारात्मक सोच व अच्छी नीतियों के चलते हरियाणा प्रदेश और ज्यादा उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा, ऐसा मेरा आशीर्वाद और विश्वास है।

प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि साधु संतों का आशीर्वाद हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि संतों का संग हमेशा अच्छे और बुरे में भेद करता है, जिससे हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, खरखोदा से विधायक पवन खरखोदा, सोनीपत से विधायक निखिल मदान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Post

cm yogi

यूपी को जल्द ही 152 जीआई टैग उत्पादों वाला राज्य बनाएगी योगी सरकार

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ज्योग्राफिकल इंडीकेशंस (GI) टैग उत्पादों…
Registration will be required for installing lift/escalator

अब परिसरों में लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Posted by - July 17, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में बहुमंजिला…
CM Yogi

शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, सीएम योगी सहित कई मंत्री शामिल

Posted by - October 7, 2023 0
देहारादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री…