CM Nayab Singh

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, टिकट को लेकर हुई बैठक

223 0

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों के सेलेक्शन को लेकर रणनीति बना रहीं है। बीते दिनों गुरुग्राम भाजपा कार्यालय में उम्मीदवारों के चयन को लेकर एक अहम बैठक हुई थी। जिसमें हरियाणा भाजपा के बड़े नेता मौजूद थे। वहीं आज सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh)  दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में चल रही पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मौजूदगी में सीएम सैनी शामिल हुए। इस बैठक में चुनावों को लेकर चर्चा हुई।

वहीं भाजपा मुख्यालय में बैठक खत्म होने के बाद सैनी (CM Nayab Singh) ने तुरंत हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करने पहुंचे। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान के साथ नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने टिकट वितरण को लेकर चर्चा की। इस बैठक में हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल व मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

बता दे कि एक तरफ भाजपा चुनावी समीकरण तैयार करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव की तारीख बदलवाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है।

कांग्रेस-एनसी गठबंधन पर मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस से पूछे 10 सवाल

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने छुट्टियों के चलते मतदान प्रतिशत में कमी आने की आशंका जताते हुए मतदान की तारीख में बदलाव की मांग की है।

Related Post

इजरायली सॉफ्टवेयर के जरिए भारत में नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक, सरकार पर जासूसी का आरोप

Posted by - July 19, 2021 0
इजरायली स्पाईवेयर पेगासस की मदद से भारत में मंत्रियों, विपक्षी नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक करने की बड़ी खबर…
CAA और NPR

रजनीकांत का पेरियार पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी के लिए माफी मांगने से इनकार

Posted by - January 21, 2020 0
कोयंबटूर। तमिल सुपरस्‍टार रजनीकांत ने एक कार्यक्रम के दौरान पेरियार ईवी रामासामी को लेकर कथित तौर पर की गई अपमानजनक…
छात्रा साक्षी यादव

छात्रा साक्षी यादव ने एसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा को दी 11 हजार की सहायता राशि

Posted by - April 10, 2020 0
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के…
helicopter crash

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत

Posted by - June 15, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत, गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार को केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) हो…