CM Nayab Singh Saini

सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का किया निर्माण: सैनी

203 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरदार पटेल को याद कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सिविल सेवकों का आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय एकता दिवस पर यह संकल्प लें कि हरियाणा के लोगों की जो भी अपेक्षाएं हैं, उन पर हम खरा उतरेंगे व उनकी आवश्यकताओं को पूरा करते हुए हरियाणा को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) बुधवार काे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित शपथ समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल उच्च कोटि के राजनेता और प्रशासनिक व्यक्ति थे। उनके जीवन से हमें जानने को मिलता है कि उनका जीवन सदैव देश के हित और देश के लोगों समस्याओं के समाधान करने के लिए समर्पित रहा ताकि आने वाली पीढ़ियां खुली हवा में सांस ले सकें। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई, वहीं आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने का अतुलनीय कार्य भी किया।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि जब देश आजाद हुआ, तो उस समय देश कई छोटी-बड़ी रियासतों में बंटा था। उस समय सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ से 562 रियासतों का एकीकरण कर एकता के सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया।

उन्होंने (CM Nayab Singh)  कहा कि जब देश आजाद हुआ तो एक ओर आजादी का जश्न मनाया जा रहा था तो दूसरी ओर लाखों लोगों का बलिदान हो रहा था। कई क्रांतिवीरों में इस देश की आजादी के लिए स्वयं को कुर्बान किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने यहां बहुत अत्याचार किया और लोगों का शोषण करने का काम किया। उन्होंने कानून भी अपनी सुविधा अनुसार बनाये। यदि कोई अंग्रेजों के विरुद्ध आवाज उठाता था, तो उसे यातनाएं दी जाती थी। परंतु आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अंग्रेजों के बनाए हुए कानून को खत्म करके भारत संहिता अनुसार कानून बनाने का काम किया गया है।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  ने कहा कि आज इस अवसर पर सिविल सेवकों के रूप में हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी हरियाणावासियों की हर अपेक्षा और आकांक्षाओं को पूरा करने का काम करेंगे और मजबूती से हरियाणा को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2047 तक भारत देश विकसित राष्ट्र बने। इस संकल्प में हरियाणा की 2.80 करोड़ जनता सामूहिक रूप से अपना योगदान अदा करेगा और विकसित भारत बनाने में हरियाणा का महान योगदान होगा।

समारोह में मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)  ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई- ‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करुंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।’

Related Post

CM Yogi

कांग्रेस अंतिम सांस गिन रही है ऑक्सीजन दोगे तो सुरक्षा में सेंध लगाएगीः सीएम योगी

Posted by - September 22, 2024 0
जींद/सोनीपत/करनाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नरवाना, राई…
CM Nayab Singh

दो दिन में जारी होगा टीजीटी अध्यापकों का वेटिंग लिस्ट के साथ डिटेल रिजल्ट : नायब सैनी

Posted by - July 30, 2024 0
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने शिक्षकों से अपील की है कि वह देश के नवनिर्माण में…
CM Nayab Singh Saini

पिछले वर्ष की तरह बाढ़ के हालात हुए तो दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा: सीएम सैनी

Posted by - June 11, 2024 0
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh)  ने बाढ़ रोकथाम की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में निर्देश दिए…
CM Nayab Singh

हरियाणा के मुख्यमंत्री सभी हलकाें में सुनेंगे जनता की शिकायतें

Posted by - December 16, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) अपने धन्यवादी दौरे के दौरान विधानसभा क्षेत्राें में जनता की…